RANCHI: राजधानी के बिरसा मुंडा टर्मिनल में आने वाले पैसेंजर्स को अब रात गुजारने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। टर्मिनल में डोरमेट्री की फैसिलिटी शुरू हो चुकी है। इसके लिए नंबर भी जारी किया गया है, जिसके तहत कॉल करते ही अटेंडेंट आपके पास हाजिर होगा। इसके लिए 9182052668 व 8051775869 नंबर जारी किया गया है। इसके बाद आपकी जरूरत के हिसाब से डोरमेट्री उपलब्ध करा दी जाएगी। टर्मिनल में पुरुषों और महिलाओं के लिए सेपरेट डोरमेट्री भी अवेलेबल है। इसके अलावा पैसेंजर्स को एसी और नॉन एसी डोरमेट्री की भी सुविधा मिलेगी। बताते चलें कि टर्मिनल स्थित फूड प्लाजा को ही डोरमेट्री के संचालन की जिम्मेवारी दी गई है।

एसी रूम के 1000 रुपए

टर्मिनल में 5 एसी डोरमेट्री चालू कर दी गई है। इसके लिए पैसेंजर्स को एक हजार रुपए चुकाने होंगे। वहीं पैसेंजर्स को एसी के साथ ही टीवी, गीजर की भी सुविधा मिलेगी। यह सुविधा 24 घंटे के लिए पैसेंजर्स को मिलेगी। इसके अलावा ठंड में कंबल भी उपलब्ध कराया जा रहा है।

नॉन एसी के लिए 500 रुपए

नॉन एसी डोरमेट्री के लिए पैसेंजर्स से 500 रुपए चार्ज लिए जाएंगे। इसमें एसी को छोड़ बाकी सुविधाएं पैसेंजर्स के लिए अवेलेबल होंगी। इसके अलावा पुरुषों और महिलाओं के लिए डोरमेट्री में 250 रुपए में एक बेड उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें लॉकर की भी फैसिलिटी मिलेगी। इससे आपका सामान पूरी तरह सुरक्षित रहेगा।

ये हैं सुविधाएं

मेल डोरमेट्री 12 बेड 250 रुपए प्रति बेड

फीमेल डोरमेट्री 09 बेड 250 रुपए प्रति बेड

नॉन एसी रूम 5 500 रुपए प्रति रूम

एसी रूम 5 1000 रुपए प्रति रूम

वर्जन

हमलोगों ने डोरमेट्री चालू तो कर दी है। पैसेंजर्स के लिए नंबर भी जारी किया गया है। ताकि कोई रात को 12 बजे भी टर्मिनल में उतरे तो ठहरने के लिए सोचना न पड़े। वो कॉल करेगा और हमारा अटेंडेंट उनके पास जाकर डोरमेट्री उपलब्ध करा देगा। जेनरल डोरमेट्री में रहने की व्यवस्था है। जबकि सेपरेट वाले में सबकुछ अटैच है। अभी डोरमेट्री का रेट जो रखा गया है, उसपर भी विचार किया जा रहा है।

-अमित कुमार, डोरमेट्री संचालक