रांची (ब्यूरो)। राज्य के सबसे बड़े गवर्नमेंट हॉस्पिटल रिम्स में जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नई व्यवस्था लागू की गई है। इससे समय पर लोगों को सर्टिफिकेट मिल रहा है। मार्च से मई तक 2100 लोगोंं को सर्टिफिकेट जारी किया गया है। प्रमाण पत्र के लिए रिम्स में एसएमएस सेवा भी शुरू की गई है। इससे लोगों को सूचित किया जा रहा है कि उन्हें कब सर्टिफिकेट मिलेगा, इससे लोगों को रिम्स का चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

बनाए गए हैं दो काउंटर

रिम्स के डिप्टी मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ शैलेश त्रिपाठी ने बताया कि रिम्स में प्रमाण-पत्र बनाने के लिए दो डेडिकेटेड काउंटर बनाए गए हैं। एक काउंटर से अप्लीकेशन लेने और दूसरे काउंटर से सर्टिफिकेट बनाकर देने का काम किया जा रहा है।

एसएमएस से मिलती है जानकारी

रिम्स प्रबंधन ने नई व्यवस्था के तहत जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र की जानाकरी के लिए एसएमएस सेवा की शुरुआत की है। फॉर्म में परिजन द्वारा दिए गए नंबर में मैसेज के माध्यम से प्रमाण पत्र की जानकारी मिलती है। प्रमाण पत्र तैयार हो जाने के बाद मैसेज से सूचित किया जाता है। परिजन कार्य दिवस के दिन सुबह 9 बजे से से शाम 5 बजे तक काउंटर से सर्टिफिकेट ले सकते हैं। रिम्स प्रबंधन द्वारा मोबाइल नंबर 8987800269 जारी किया गया है। इससे भी जन्म व मृत्यु प्रमाण पत्र की जानकारी प्राप्त की जा सकती है।

20 दिन में मिलना है सर्टिफिकेट

सरकार केनियमानुसार डेथ सर्टिफि केट के लिए अधिकतम 20 दिनों का समय लगना चाहिए। पहले इसमें बहुत लंबा समय लगता था, लेकिन अब नई व्यवस्था के शुरू होने के बाद लोगों को तय समय सीमा के अंदर सर्टिफिकेट जारी किए जा रहे हैं।

रिम्स में नई व्यवस्था लागू होने के बाद लोगों को समय पर डेथ और बर्थ सर्टिफिकेट जारी किया जा रहा है। रिम्स में प्रमाण पत्र बनाने के लिए दो डेडिकेटेड काउंटर बनाए गए हैं। एक काउंटर से अप्लीकेशन लिया जाता है और दूसरे काउंटर से सर्टिफिकेट बनाकर दिया जा रहा है।

-डॉ शैलेश त्रिपाठी, डिप्टी मेडिकल सुपरिंटेंडेंट, रिम्स, रांची