RANCHI : हरमू स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय में चुनावी गहमागहमी पूरे जोरों पर है। दोपहर में ऑफिस के बाहर जहां कई गाडि़यां खड़ी हैं, वहीं हॉल में नेताओं और कार्यकर्ता चुनावी तैयारियों में जुटे हुए दिखे। यहां दूसरे राज्यों से पार्टी के आए नेता स्थानीय नेताओं के साथ चुनाव प्रचार को लेकर स्ट्रेटजी बना रहे थे। हॉल के बगल के कमरे में पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा और मो कमाल कान कुछ नेताओं के साथ चुनाव को लेकर चर्चा कर रहे थे।

थर्ड फ्लोर पर वार रूम

बीजेपी के स्टेट हेडक्वार्टर के थर्ड प्लोर में वार रुम बनाया गया है। यहीं से पूरे राज्य में पार्टी की चुनावी गतिविधियों की मॉनिटरिंग हो रही है। संगठन मंत्री राजेंद्र सिंह और सौदान सिंह चुनाव संचालन का काम देख रहे हैं। इसके अलावा चुनाव प्रचार के सिलसिले में दूसरे राज्यों से आए पार्टी के नेताओं को यहां स्थित गेस्ट हाउस में ठहराया गया है।

हर लेवल पर को-ऑर्डिनशन

बीजेपी के मीडिया इंचार्ज प्रदीप सिन्हा ने बताया कि पार्टी के स्टेट हेडक्वार्टर से ही पूरे राज्य में चुनावी गतिविधियों के संचालन के साथ गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। केंद्रीय नेताओं के चुनाव प्रचार के शिड्यूल यहीं से तय हो हो रहे हैं। चुनाव आयोग और प्रशासन के साथ चुनावी गतिविधियों को लेकर को-ऑर्डिनशन भी यहीं से हो रहा है।

कोडरमा डीसी पर आय से अधिक संपत्ति का केस

कोडरमा डीसी के रवि कुमार पर आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस निगरानी यूरो में दर्ज किया गया है। गौरतलब हो कि उन पर गोड्डा में उपायुक्त रहते एक करीबी के मार्फत अपने ससुराल के रिश्तेदार के पास दो करोड़ से ज्यादा राशि ोजने का आरोप लगा था। मुयमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले में जांच का आदेश दिया था।