रांची (ब्यूरो) । विश्व पर्यटन और आतिथ्य प्रबंधन में नियोजित ऑल इंडिया स्कूल स्तर के निबंध लेखन प्रतियोगिता में ब्रिजफोर्ड स्कूल की छात्रा, विशाखा राणा, (कक्षा 11वीं) में उत्कृष्ट सफलता हासिल की है। नोएडा के एनसीएचएमटी द्वारा आयोजित, पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय स्तरीय निबंध लेखन प्रतियोगिता में उन्होंने पूर्वी क्षेत्र में 2वीं स्थान और झारखंड में राज्य के शीर्ष शीर्षक हासिल किया है। एक सम्मान समारोह 10 फरवरी, 2024 को नोएडा में आयोजित किया गया और 10,000 रुपये का नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। इस सफलता पर स्कूल की प्राचार्या सीमा चितलांगिया ने कहा, विशाखा ने एक अद्वितीय उपलब्धि हासिल की है। यह दिखाता है कि कठिन परिश्रम और अदम्य संकल्प से कुछ भी संभव है। वह एक उदाहरण हैं कि संघर्ष और संघर्ष से हमेशा ही विजय हासिल होती है। विद्यालय की वाइस चेयरपर्सन प्रियंका जालान ने विशाखा की उपलब्धि पर उसे बधाई दी।

वीमेन वुशु लीग आज से

पुरे देश में विभिन्न। खेलों में महिला खिलाडियों को खोज और विकास तथा प्रोत्साहन को दृष्टि से आयोजित खेलो इंडिया लीग के तहत ठाकुर विश्वनाथ साहदेव इंडोर स्टेडियन मे खेलो इंडिया सीनियर नेशनल वुशू प्रतियोगिता का आगाज शनिवार से होगा। 24 से 27 तक आयोजित इस प्रतियोगिता में पूर्व में देश के विभिन्न जोन मे आयोजित प्रतियोगिता के पकर विजेता कुल 256 खिलाडी और अधिकारी भाग लेंगे। लीग के सफलता पूर्वक संचालन के लिए 40 सदस्यों वाली तकनीकी समिति नियुक्त की। गयी है।

आज होगा रजिस्ट्रेशन

इस वीमेन नेशनल लीग के भागीदार महिला खिलाडियों का रजिस्ट्रेशन और वजन लल किया जायेगा और दिनांक 25. से 27 तक प्रतियोगिता आयोजित होंगी। अपराह्न तीन बजे ठाकुर विश्वनाथ साहदेव इंडोर स्टेडियम मे उद्घाटन समारोह का आयोजन होगा। रांची की राज्य सभा सांसद महुआ माजी सहित समरी लाल विधायक रांची और झारखण्ड। शिक्षा परियोजना की निदेशक आई ए एस अधिकारी किरण पासी के द्वारा लीग का शुभारम्भ होगा। इस अवसर पर भारतीय खेल प्राधिकरण, वुशु एसोसिएशन ऑफ इंडिया और झारखण्ड वुशु एसोसिएशन के पदाधिकारी भाग लेंगे। महिला खिलाडिय़ों के प्रोत्साहन हेतु भारतीय खेल प्राधिकरण के द्वारा विजेता महिला खिलाडियों के बारह लाख की राशि वितरित की जाएगी।