रांची (ब्यूरो) । चैरिटेबल चार्म्स संस्था की ओर से महिला दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। संस्था में महिला दिवस पर सर्टिफिकेट बांटा गया। इस उत्सव में असहाय महिलाओं और बच्चों के बीच चारिटेबल चार्म्स की चेयरपर्सन डॉ ख्याति मुंजाल ने स्किल डेवलपमेंट क्लासेस के तहत उन्हें प्रदान किए जाने वाले कौशल के बारे में बताया। इनमें ग्रुमिंग सत्र, ब्यूटिशियन सत्र और सिलाई का पहला बैच भी शामिल था, रिज्यूमे तैयार कराने में तारंग अग्रवाल ने मदद की और ग्रुमिंग में शेरन शर्मा ने की। जिसका पूरा होने पर महिला दिवस के अवसर पर प्रमाण पत्र बांटा गया।

असहाय बच्चों को ग्रुमिंग

इसके अलावे फैशन फॉर ए कॉज आयोजन के तहत चैरिटेबल चार्म्स ने असहाय बच्चों को ग्रुमिंग सेशन में भाग लेने का अवसर प्रदान किया। उन्हें भी प्रमाण पत्र वितरित किया गया, जो उनके स्वयं के अनुभव को मजबूती देने में मदद करेगा। साथ ही, चैरिटेबल चार्म्स की सफाई टीम ने भी अपने समुदाय के विकास के लिए काम किया। उन्होंने झोपड़पट्टी क्षेत्रों की सफाई के लिए काम किया, जिससे स्वच्छता और स्वास्थ्य के मामले में समुदाय को लाभ मिला। इस उत्सव में अनेक असहाय महिलाएं और बच्चों ने भाग लिया। मौके पर संस्था की सचिव मौमिता चौधरी, उपाध्यक्ष आरती सुल्तानिया, पीआर समिति के अध्यक्ष रुपम झा, स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप के अध्यक्ष प्रभा सिंह और कोषाध्यक्ष - निधि गुप्ता समेत अन्य सदस्यों ने भी इस उत्सव को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।