रांची (ब्यूरो) । चैती दुर्गा पूजा सत् चण्डी महायज्ञ आयोजन समिति की बैठक विजय कुमार साहु की अध्यक्षता में हुई। बैठक में निर्णय हुआ की पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी चैति दुर्गा पूजा एवं सत् चण्डी पाठ धुम-धाम से मनायी जाएगी। पांच विद्वान पंडितों द्वारा सप्तशति पाठ 101 बार नव दिनों में होगी। 9 से 17 अप्रैल तक नवो दुर्गा की पूजन आचार्य जनार्दन पाण्डे जी द्वारा होगी, मुख्य यजमान सहित 31 यजमान सपत्नि पूजा में भाग लेंगे। 17 अप्रैल को हवन होगी। 12 बजे राम जन्मोत्सव होगी तथा भण्डारा होगी एवं 3 बजे झण्डे के साथ पूरे चुटिया का शोभा यात्रा निकलेगी जो तपोवन जाकर वापस होगी। दशमी को पूर्णाहुति होगी।

ये सदस्य लेंगे भाग

महायज्ञ को सफल बनाने में विजय कुमार साहु पूर्व पार्षद, विजय तिर्की पूर्व पार्षद, कैलाश केशरी, राजु साहु, छोटु शर्मा, उमंग साहु, जगन्नाथ साहु, आशीष साहु, रूद्र साहु, विनोद श्रीवास्तव, अमित साहु, गोल्डी, रमेश महतो, ब्रजेश केशरी, सार्थक साहु, संकेत कुमार, अमन श्रीवास्तव, आदित्य श्रीवास्तव, विश्वनाथ सिंघानीया, कृष्णा साव, राणा नायक, नकुल, सुभाष साहु, मोनू सिंह, राजू एवं अन्य शामिल होंगे। यह जानकारी समिति के उमंग साहु ने दी।