रांची : राज्य के शहरी क्षेत्रों में कोरोना वायरस का संक्रमण बरकरार है। जहां ग्रामीण क्षेत्र वाले जिलों में इसका संक्रमण कम हो रहा है, वहीं रांची, धनबाद, बोकारो और पूर्वी सिंहभूम में इसका असर बना हुआ है। रांची में तो स्थिति यह है कि यहां एक माह से कोरोना का संक्रमण लगातार बढ़ रहा है। एक माह पहले 7-13 दिसंबर को यहां कोरोना संक्रमण की साप्ताहिक दर 3.84 फीसद थी, जो इस सप्ताह (4-10 जनवरी) को यह बढ़कर 6.62 फीसद हो गई है।

ऐसे बढ़ रहा रांची में संक्रमण दर (आंकड़े प्रतिशत में)

सप्ताह - रांची - झारखंड

7-13 दिसंबर - 3.84

14-10 दिसंबर - 4.50

21-27 दिसंबर - 4.22

28 दिसंबर-3 जनवरी - 6.10

4-10 जनवरी - 6.62

पिछले 9 दिनों में मिले पॉजिटिव

दिन - जांच - मिले संक्रमित - संक्रमण दर

1 जनवरी 1052 71

2 जनवरी 950 71

3 जनवरी - 1,176 - 70 - 5.95 फीसद

4 जनवरी - 1,221 - 81 - 6.63 फीसद

5 जनवरी - 1,416 - 47 - 3.31 फीसद

6 जनवरी - 1,826 - 104 - 5.69 फीसद

7 जनवरी - 1,399 - 102 - 7.29 फीसद

8 जनवरी - 1,175 - 102 - 6.68 फीसद

9 जनवरी - 1,305 - 125 - 9.57 फीसद

पूरे राज्य की बात करें, तो चार से दस जनवरी तक हुई जांच में संक्रमण दर 1.20 फीसद ही रही। इस तरह रांची में संक्रमण की दर पूरे राज्य से लगभग साढ़े पांच फीसद अधिक रही। रांची में संक्रमण बढ़ने का अंदाजा इससे लगा सकते हैं कि यहां पिछले चार दिनों से लगातार सौ से अधिक संक्रमित मिले हैं। चार से दस जनवरी तक प्रत्येक दिन मिलने वाले संक्रमितों की संख्या पूरे राज्य में मिलने वाले संक्रमितों की संख्या की लगभग आधी रांची में रही है। रांची में इस सप्ताह कुल 9,518 लोगों की कोरोना जांच हुई, जिनमें 631 संक्रमित पाए गए, जबकि पूरे राज्य में इस दौरान 1,06,210 लोगों की जांच हुई, जिनमें 1,280 संक्रमित पाए गए।

चार से दस जनवरी तक किस दिन कितनी जांच और संक्रमण (झारखंड)

दिन - जांच - मिले संक्रमित - संक्रमण दर (फीसद में)

1 जनवरी 12,767 128

2 जनवरी 12822 151

3 जनवरी - 12,574 - 137 - 1.08

4 जनवरी - 14,025 - 160 - 1.14

5 जनवरी - 13,726 - 151 - 1.10

6 जनवरी - 17,810 - 194 - 1.08

7 जनवरी - 17,235 - 195 - 1.13

8 जनवरी - 14,327 - 207 - 1.44

9 जनवरी - 16,513 - 236 - 1.42