रांची (ब्यूरो):चार्टर्डबाइक की सेवा रांची के वातावरण में 637929 लाख किलो कार्बन कम गया है। यह आंकड़ा पिछले दो साल का है। हाल के दिनों में रांची क ा एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) 107 के आसपास पहंच गया है, जो रांचीवासियों के लिए खतरे की घंटी की तरह है। कोविड-19 में रांची में पॉल्यूशन का स्तर काफी कम हो गया था। वर्ष 2020 में एयर क्लालिटी इंडेक्स का स्तर गिरकर 49 हो गया था।

लग रही साइक्लिंग की आदत

राजधानी में मार्च-2019 से चार्टर्डबाइक नामक कंपनी ने साइकिल सेवा की शुरुआत की थी। इससे रांचीवासियों को साइक्लिंग की आदत डालने में मदद मिली। साथ ही पॉल्यूशन को भी कंट्रोल करने में सहायता मिली। वर्ष 2019 से अब तक चार्टर्डबाइक के 8.5 राइड्स पूरे हो चुके हैं।

60 स्टैंड और 600 साइकिलें

चार्टर्डबाइक की रांची में फिलहाल 60 स्टैंड और 600 साइकिलें हैं। कंपनी जेनरल मैनेजर अतुल गुप्ता ने बताया कि दूसरे फेज की योजना जल्द शुरू होग। इसमें पूरी रांची को कवर हो जाएगी। दूसरे फेज में कंपनी 60 और नए स्टैैंड्स और 600 नई साइकिलें रखेगी।

ऐेसे करती है काम

चार्टर्डबाइक साइकिल सर्विस के लिए चार्टर्डबाइक अप्लीकेशन को मोबाइल पर गुगल प्ले स्टोर से डाउनलोड करना पड़ता है। इसके बाद इसमें 50 रुपए सिक्योरिटी मनी देकर रजिस्ट्रेशन करना होता है। इस सेवा में तीन तरह का सब्सक्रिप्शन है, जो एक दिन, एक महीना और एक साल का होता है। एक दिन के लिए 35.90 रुपए, एक महीने के लिए 236 रुपए और एक साल के लिए 1180 रुपए जीएसटी के साथ चुकाना पड़ता है।

हर राइड पर आधा घंटा फ्री

कंपनी की ओर से लोगों को हर राइड पर आधा आधे घंटे तक फ्री समय दिया जाता है। आधे घंटे के बाद पहले घंटे में 11.80 रुपए दूसरे घंटे में 17.70 रुपए चार्ज किया जाता है। तीन घंटे के बाद प्रति घंटा यह चार्ज 17.70 रुपए बढ़ता जाता है। कंपनी की ओर से साइकिल को डैमेज करने पर और 24 घंटा से अधिक समय तक रखने पर 5000 रुपए की पेनाल्टी का प्रावधान है।

10 स्टैैंड से अधिक पिक

चिल्ड्रेन पार्क, मोरहाबादी, अल्बर्ट एक्का चौक, रोहिणी टावर, जीएंडएच हाई स्कूल एचबी रोड, मॉल डेकोर, लालपुर, बहूबाजार, रांची कॉलेज, मोरहाबादी, दुर्गा मंदिर रातू रोड और चर्च कांपलेक्स।