दैनिक जागरण आईनेक्स्ट के प्रोग्राम में हेल्थ के टिप्स के साथ जमकर मौज-मस्ती

RANCHI(14 Jan): दैनिक जागरण आइनेक्स्ट के हेल्थॉन प्रोग्राम में देर रात तक म्यूजिक की धुन पर यूथ्स थिरकते रहे। इस दौरान उन्हें हेल्दी रहने के टिप्स भी दिए जा रहे थे। रेडियो सिटी की आरजे दीपा और आरजे श्रुति ने भी आडियंस का खूब एंटरटेनमेंट किया। हेल्थॉन में जूनियर चैंबर इंटरनेशनल के साथ ही एडम एजुकेशन इंस्टीट्यूट की ओर से भी पूरा सहयोग किया गया।

हेल्थ को लेकर अवेयर करने के साथ ही एंटरटेनमेंट का प्रोग्राम काफी अच्छा रहा। काम खत्म होने के बाद जब प्रोग्राम में पहुंचा तो लगा कि किसी अलग दुनिया में हूं। ऐसे प्रोग्राम समय-समय पर होते रहने चाहिए।

अंबुज कुमार सिंह

हेल्थॉन प्रोग्राम काफी अच्छा रहा। दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने म्यूजिक और हेल्थ का ऐसा समां बांधा कि कदम अपने आप थिरकने लगे। इसके बाद स्टॉल्स पर टेस्टी डिशेज ने शाम को और भी शानदार बना दिया।

काजल

हाथों में ग्लो किट के साथ वाक करना अलग अनुभव रहा। इसके बाद जब म्यूजिक और हेल्थ का कार्यक्रम शुरू हुआ तो लगा कि हम किसी अलग दुनिया में पहुंच गए हैं। खुले आसमान के नीचे झूमने का मजा ही निराला है।

आफताब

प्रोग्राम ऐसा होगा सोचा ही नहीं था। अंधेरे में जमगमग करता ग्लो किट और म्यूजिक का तड़का शानदार था। हजारों की भीड़ में जब डीजे की धुन बजी तो अपने आपको झूमने से नहीं रोक पाया।

विष्णुकांत साह

दैनिक जागरण आईनेक्स्ट ने अलग कांसेप्ट पर इस प्रोग्राम को आर्गनाइज किया। शाम की अंधेरे में जब लोगों के हाथों में ग्लो किट चमका तो अलग सा अहसास हुआ। इसके बाद वॉक और फिर म्यूजिक की धुन ने सबको झूमा दिया।

अंदलीब शादानी