रांची (ब्यूरो): कोरोना काल के 2 साल के बाद भव्य पंडाल के साथ दुर्गा पूजा मनाने को लेकर श्रद्धालुओं में उमंग और जोश देखने को मिल रहा है। पूजा समिति से मिली जानकारी के मुताबिक कोठारी बंधु चौक में वर्ष 2004 से दुर्गा पूजा की शुरुआत हुई थी। तब से यह सिलसिला यह निरंतर चला आ रहा है। समिति के दर्जनों सदस्य पूजा में पूरा योगदान दे रहे हैं। इनमें युवा वर्ग की अहम भूमिका है।

बडक़ागढ़ में निकाली गई मां भगवती की शोभायात्रा

जगन्नाथपुर स्थित बडक़ागढ़ में हो रही प्राचीन दुर्गा पूजा में महासप्तमी का अनुष्ठान बड़े ही विधि विधान के साथ संपन्न हुआ। बडकागढ़ स्थित अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के प्रत्यक्ष उतराधिकारी परिवार के निवास से मां भगवती नौ पत्रिका को हाथों और डोली में बैठाकर आनी मौजा जगन्नाथपुर चौक स्थित बडक़ागढ़ प्राचीन दुर्गा देवी घर में स्थापित किया गया। पारम्परिक रूप से ढोल, नगाड़ा, ढाक, शंख, घंटा बजाते हुए मां की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा अमर शहीद ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव के प्रत्यक्ष उतराधिकारी व झारखंड सेनानी कोष, गृह मंत्रालय झारखंड के सदस्य प्रवीर नाथ शाहदेव के नेतृत्व में निकाली गई।

आपोनजन दुर्गा पूजा समिति ने मनाया दुर्गोत्सव

आपोनजन दुर्गा पूजा समिति विकास नागर रोड नंबर-2 हेसाग में दुर्गोत्सव मनाया गया। पूजा समिति की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक पिछले 10 वर्षों से यहां बंगाली तौर-तरीके से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। षष्ठी को नृत्य नाटिका और सप्तमी को ऑर्केस्ट्रा प्रोग्राम आयोजित हुआ। अष्टमी और नवमी को भी कई कार्यक्रम होंगे।

सेल सेटेलाइट टाउनशिप में भव्य दुर्गापूजा

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) सेटेलाइट टाउनशिप में दुर्गापूजा महोत्सव का उद्घाटन सलिल कुमार सीमडी मेकॉन द्वारा किया गया। मौके पर एसके वर्मा निदेशक व्यावसायिक, मेकॉन, आरडीसीआईएस के कार्यपालक निदेशक निर्विक बनर्जी, एमटीआई के कार्यपालक निदेशक संजीव कुमार और सेल सुरक्षा संगठन के कार्यपालक निदेशक आशीष चक्रवर्ती समेत सेल रांची के वरीय अधिकारियों, कर्मचारियों व उनके परिवारों की मौजूदगी रही। पूजा कमिटी के अध्यक्ष संजय परीडा ने सभी को दुर्गा पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए बताया कि इस साल पूजा पंडाल को &आत्म-निर्भर भारत&य के तहत &भारतीय लौह एवं इस्पात उद्योग&य के परिपेक्ष्य में संवारा गया है और दर्शनार्थियों को देश के नवीनतम इस्पात उत्पादों से अवगत कराया जाएगा। इसमें सेल के इस्पात संयंत्र जैसे बोकारो, भिलाई, राउरकेला, दुर्गापुर, बर्नपुर ने अपना-अपना प्रस्तुतीकरण किया है।