रांची (ब्यूरो) । रांची वीमेंस कॉलेज में 15 अगस्त को 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। प्राचार्या डॉ सुप्रिया ने आट्र्स ब्लॉक के मैदान में देश का राष्ट्र ध्वज तिरंगा फहराया। कहा कि देश की आजादी के लिए ना जाने कितने स्वतंत्रता सेनानिनों ने खून पसीना बहाकर लड़ाई लड़ी। 15 अगस्त साल 1947 को हमारा देश आजाद हुआ था। आज के इस खास मौके पर आप सभी प्रण लें कि देशभक्ति की भावना में कभी कमी नहीं आने देंगे। आट्र्स ब्लॉक के मैत्रेयी सभागार में छात्राओं ने देशभक्ति से पूर्ण नृत्य संगीत प्रस्तुत किया। हर घर तिरंगा के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में एनएसएस की छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। पुरस्कृत छात्राओं में दीक्षा कुमारी, रानी कुमारी महतो, अंशु कुमारी, अंजली मिश्रा, अदिति कुमारी, स्मृति रानी, शिल्पी डे हैं। मौके पर एनसीसी की छात्राओं को भी रैंक से नवाजा गया। मंच संचालन डॉ सीमा प्रसाद तथा डॉ पुष्पा सिंह ने किया। प्रोफेसर इंचार्ज डॉ विनीता सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

सेंट गैब्रिएल में इंडिपेंडेंस डे मना

सेंट गैब्रिएल एण्ड मोनिका स्कूल एदलहातू मोरहाबादी में प्रेसिडेंट ऑफ चेंबर ऑफ कॉमर्स ऑफ झारखंड ने झंडोत्तोलन किया.अपने संदेशों द्वारा ब'चों को खूब मेहनत कर आगे बढक़र देश की सेवा में तत्पर रहने को जागरूक किया। स्कूल की निदेशक सह प्राचार्या डॉ सुषमा केरकेट्टा ने कहा ब'चों में हर प्रकार की संभावनाएं होती हैं कमी हम और आप उनको समय, मेहनत या संस्कार की बातें सिखाने में रूचि नहीं रखते हैं। ब'चों ने बहुत ही बेहतरीन प्रस्तुति दी और स्काउट, परेड और ड्रिल बहुत ही अनुशासनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया गया। उपस्थित प्राचार्या की 85 वर्षीय मां मोनिका केरकेट्टा ने स्वतंत्रता दिवस मना कर लोगों को संदेश दिया कि किसी भी उम्र के पड़ाव में देश की सेवा के लिए और भक्ति के लिए सभी को आगे आना चाहिए।

जद(यू) झारखण्ड प्रदेश कार्यालय में झंडोत्तोलन

जद(यू) झारखंड प्रदेश कार्यालय रांची में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झंडोत्तोलन किया गया। सभा को सम्बोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ आफताब जमील ने कहा कि देश में अमन शांति के पैगाम को बढ़ाना है और आपसी भाईचारे से एक नए हिन्दुस्तान को गढऩा है। प्रदेश महासचिव श्रवण कुमार ने कहा कि युवाओं को संविधान के मार्फत देश की कमान लेने के लिए कमर कसना होगा। हमें राजनीति की अराजकता को खत्म करना होगा। मौके पर पार्टी के महासचिव श्रवण कुमार, संजय कुमार सिंह, महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्षा आशा शर्मा, रत्ना शर्मा, उपेन्द्र नारायण सिंह, भगवान सिंह, रामजी प्रसाद, अखिलेश रॉय, बैद्यनाथ पासवान, कैलाश यादव, मो फैज, कमल प्रसाद, अनिल यादव, महेश्वर प्रसाद, प्रदेश प्रवक्ता डॉ विनय भरत समेत कंप्लीट सॉल्यूशन इंस्टिट्यूट के सभी स्टाफ मौजूद थे।