रांची (ब्यूरो) । कांटाटोली फ्लाईओवर अब नजर आने लगा है। इस फ्लाईओवर का निर्माण काफी तेजी से हो रहा है। अधिकारियों की मानें तो दिसंबर तक काम पूरा हो जाएगा। मालूम हो की जुडको ने अहमदाबाद की डीआरए कंपनी को निर्माण का काम सौंपा है। 2.4 किलोमीटर के फ्लाईओवर में 43 पीयर लगाए जाने है। 43 पीयर में से 38 पीयर का काम पूरा हो चुका है। इसके साथ ही 65 पाईङ्क्षलग का काम भी पूरा हो चुका है।

अतिक्रमण हटाया गया

2.4 किलोमीटर के फ्लाईओवर को 486 सेगमेंट जोड़कर बनाया जाना है। इसके लिए भी सेगमेंट काङ्क्षस्टग का काम शुरु हो चुका है। योगदा सत्संग से पेट्रोल पंप तक अतिक्रमण हटाया जा चुका है। जिसके बाद से भी निर्माण कार्य में तेजी आया है। 24 मार्च तक कंप्लीशन डेट रखा गया है लेकिन अधिकारियों का कहना हैं की दिसंबर तक काम पूरा हो जाएगा।

सर्विस लेन का काम तेज

कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण हो जाने से शहरवासियों को जाम से बड़ी राहत मिल जाएगी। तत्काल में निर्माण के कारण स्टेशन रोड से लेकर कांटाटोली चौक तक लोगों को घंटो जाम में फंसना पड़ता है। कांटाटोली चौक से गढ़ा टोली की ओर सर्विस लेन का निर्माण भी तेजी से हो रहा है। सड़क के दोनों किनारे पर सर्विस लेन का निर्माण हो रहा है। गौरतलब हो की कंपनी सर्विस लेन का काम जल्द से जल्द पूरा करना चाहती हैं। सर्विस लेन का काम पूरा हो जाने से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं कंपनी भी बीच का रास्ता बंद करके निर्माण कार्य में तेजी लाएगी। कांटाटोली फ्लाईओवर निर्माण 224 करोड़ की लागत से हो रहा है। शुरुआत में इसका निर्माण को लेकर 40 करोड़ की डीपीआर बनी थी, लेकिन धीरे-धीरे इसकी लागत बढ़कर 224 करोड़ हो गया।