- फुटबॉल इन माय सिटी

- चुनाव नहीं होने से अधिकार हो गए हैं कम

- मैदान तक नहीं मिल रहा इंटर स्टेट लीग के लिए

nadeem.akhtar@inext.co.in

RANCHI (3 Oct) : रांची में फुटबॉल का खेल और एसोसिएशन, दोनों ही एडहॉक बेसिस पर चल रहे हैं। 89 साल पहले सन् क्9ख्8 में छोटानागपुर एथलेटिक्स एसोसिएशन (सीएए) की स्थापना हुई थी। आज तक इसी नाम से एसोसिएशन चल रहा है। फुटबॉल के लिए आज तक अलग से एसोसिएशन नहीं बना है। दरअसल, छह साल पहले जब चुनाव की पहल हुई थी, तो तत्कालीन अधिकारी संजय महतो ने इसे हाई कोर्ट में चुनौती दी थी। कोर्ट ने आदेश दिया कि चुनाव होने तक एडहॉक कमेटी ही कामकाज देखेगी। वर्ष ख्0क्0-क्क् से अब तक चुनाव नहीं हो पाया है।

पावर नहीं, फैसले लेने की भी सीमा

एडहॉक कमेटी इलेक्टेड बॉडी की तरह फैसले नहीं ले सकती। उसकी अपनी सीमाएं हैं। अगर चुनाव हो जाता, तो एसोसिएशन के पदाधिकारी अपने बूते रांची में फुटबॉल के विकास के लिए फैसले भी लेते। अभी केवल लीग मैच कराने और कुछ चुनिंदा खिलाडि़यों के नाम स्टेट कमेटी को रिकमेंड करने तक ही सीएए के अधिकार सीमित हैं। इस कमेटी का नाम भी बदलकर रांची फुटबॉल एसोसिएशन किया जाना है। तब इस खेल के लिए एक डेडिकेटेड एसोसिएशन हो जाएगा। सीएए से हॉकी, वॉलीबॉल, टेबल टेनिस आदि कई खेलों के संघ अलग हो चुके हैं। केवल फुटबॉल ही इस संघ में बाकी रह गया है। सीएए का नाम तभी बदला जा सकता है, जब इसके बायलॉज को गवर्निग बॉडी की स्वीकृति मिलेगी। यह तभी होगा, जब चुनाव हो जाएंगे।

सरकार ने नहीं मिला ग्रांट

जिले में हर खेल के लिए गठित एसोसिएशनों को सरकार की ओर से अनुदान मिलता है। लेकिन, सीएए यानी फुटबॉल से जुड़े संघ को सरकार की ओर से कोई ग्रांट नहीं मिलता है। सीएए ने सरकार से ग्रांट के बदले आधारभूत संरचनाओं के विकास में सहयोग मांगा है। अभी खिलाडि़यों के लिए फुल टाइम होस्टल नहीं है। खेलगांव में जब आयोजन होता है, तो वहां खिलाडि़यों को ठहरने की सुविधा तो मिलती है, लेकिन फुल टाइम हॉस्टल नहीं चलता है। इतना ही नहीं, सिटी का एक भी मैदान फुटबॉल के लिए अनुकूल नहीं है। किसी मैदान में घास नहीं, कहीं रेस्ट रूम नहीं। जैसे-तैसे इस खेल से जुड़ी प्रतियोगिताओं का आयोजन होता है। अभी एसोसिएशन को इंटर डिस्ट्रिक्ट फुटबॉल चैंपियनशिप प्रतियोगिता का आयोजन कराना है, लेकिन शहर में मैदान उपलब्ध ही नहीं हैं। इस कारण अब संघ के लोग बीआईटी मेसरा से मैदान की मांग कर रहे हैं।

एडहॉक कमेटी में ये हैं सदस्य

क्। मो हलीमुद्दीन

ख्। आशीष बोस

फ्। विजय किस्पोट्टा

ब्। आरएन शाहदेव

भ्। चंद्रदेव सिंह

म्। अशोक कुमार

7. लुइस टोपनो

8. मो सेराजुद्दीन