स्लग: ओमान में जॉब का लालच देकर बुलाया था एजेंट, पैसे व पासपोर्ट लेकर फरार

-गिरिडीह के विक्टिम युवाओं ने मुंबई के नागपाड़ा थाना में एजेंट के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

क्या है मामला
जानकारी के मुताबिक, ओमान जाने के लिए लोगों ने नागपाड़ा थाना क्षेत्र के नव जीवन सोसाइटी स्थित एसए ट्रैवल से संपर्क किया था। ट्रेवल के नासिर अंसारी, राजू शेख और मनोज शर्मा के पास सभी ने अपने पासपोर्ट और रुपए जमा किए थे। जब देर होने लगी, तब लोगों ने ट्रेवल एजेंसी के दफ्तर में जाकर बात की। तब रोज टाल-मटोल किया जाने लगा। इसके बाद लोगों ने थाने में प्राथमिकी दर्ज करा दी। पीडि़त खगेंद्र महतो, जितेंद्र नाथ महतो, हीरालाल महतो ने बताया कि जब इस संबंध में एसए ट्रेवल जाकर बात की, तो उनलोगों ने करीब 12 दिनों तक इन्हें सिर्फ ऑफिस के चक्कर लगवाये। फिर भी इन्हें न पैसा वापस मिला और न पासपोर्ट। बताया गया कि इनलोगों को सामान आदि के साथ 22 जनवरी को मुंबई बुलाया गया था।

फिर एक्टिव हुआ विदेश भेजने वाला जालसाज गैंग
झारखंड के बगोदर के 200 लोगों के मुंबई में फंसने के बाद आशंका जताई गई है कि एक गिरोह ऐसा है, जो भोले-भोले ग्रामीणों को ओमान में ले जाने और पैसा दिलाने का भरोसा देकर चूना लगा रहा है। बेरोजगारों को विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर झांसा देकर लाखों रुपए हड़प लिया जाता है। फिर, उनलोगों को एक स्थान पर बुलाकर खुद गायब हो जाते हैं।

गिरिडीह पुलिस को बगोदर के लोगों के मुंबई में फंसे होने की कोई जानकारी अब तक नहीं मिली है। जानकारी मिलने के बाद पुलिस उनलोगों को वापस लाने और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास करेगी.
-सुरेंद्र कुमार झा, एसपी, गिरिडीह