रांची (ब्यूरो) । स्वस्थ रांची-समृद्ध रांची के तहत झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल के नेतृत्व में रविवार को गुरू कृपा पब्लिक स्कूल, जतरा मैदान में नि:शुल्क मेगा हेल्थ कैंप लगाया गया। शिविर में कई विशेषज्ञ डॉक्टर्स ने सेवा दी। इसमें कुल 425 मरीजों का हेल्थ चेकअप कर मुफ्त दवाएं दी गई।

कई लोगों को मिला लाभ

इस अवसर पर झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल्स कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जयसवाल ने कहा कि आयोजित निशुल्क मेगा हेल्थ कैंप से शहर के काफी लोग लाभान्वित हुए, ये हमारे लिए बहुत ही गर्व की बात है, हमलोगों के सहयोग से कई लोगों के चेहरे में खुशहाली आयी है।

फॉलोअप भी होगा

प्रोफेशनल्स कांग्रेस की प्रदेश सचिव मीनाक्षी सिंह ने कहा कि देश और समाज का विकास तभी हो पाएगा जब लोग मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। मानसिक रोग विशेषज्ञ डॉक्टर सूयस सिन्हा ने कहा कि नस से संबंधित बीमारी के करीब 50 मरीज आए। कई मरीजों को नशा से संबंधित प्रॉब्लम थी। कैंप के 15 दिन के पश्चात फिर उनको अपने सेंटर पर बुलाया गया है।

इन्होंंने दिया योगदान

दंत चिकित्सक एवं सर्जन डॉक्टर जैमेश भगत, प्लास्टिक सर्जन डॉ अनंत सिन्हा, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ सुबोध, दंत चिकित्सक एवं सर्जन डॉ अशीष भगत, डायबिटोलॉजिस्ट एवं जनरल फिजिशियन डॉ रतनेश,

माइक्रोबायोलॉस्टि डॉ पूजा सहाय, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ प्रकाश कुमार, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ आरके सिंह, मानसिक रोग विशेषक डॉ सुयश सिन्हा एवं निसंतानता विशेषज्ञ डॉ सोम्या सिन्हा, पॉपुलर नर्सिंग होम से डॉ हर्ष कुमार ई एन टी विशेषज्ञ की टीम एवं सिविल सर्जन सदर अस्पताल की टीम ने इस स्वास्थ्य शिविर कैंप में अपना महत्वपूर्ण सेवा एवं योगदान दिया।