रांची (ब्यूरो)। कोलकाता के एनकेडीए कम्युनिटी सेंटर में संपन्न अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में भारतीय टीम में शामिल झारखंड के 19 खिलाडिय़ों ने अपना उम्दा प्रदर्शन करते हुए 16 स्वर्ण सहित 31 पदक जीतकर राज्य का ही नहीं देश का परचम लहराया है। देश के खाते में 16 स्वर्ण पदक जोड़कर इन्होंने ओवरऑल चैंपियन का खिताब भारत को दिलाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया, जिसकी देशभर के आए प्रशिक्षक एवं खिलाडिय़ों ने सराहना की। टीम के रांची लौटने पर इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के खिलाडिय़ों, खेल प्रेमियों समेत सैकड़ों लोगों ने फूल और मालाओं के साथ इनका भव्य स्वागत किया गया।

मेहनत का फल

इंटरनेशनल मार्शल आर्ट एकेडमी के तकनीकी निदेशक रेंसी सुनील किस्पोट्टा ने कहा कि खिलाडिय़ों ने इसके लिए काफी मेहनत की थी। पिछले कुछ महीनों से इस प्रतियोगिता की तैयारी जोर शोर से कर रहे थे, जिसका परिणाम भी काफी अच्छा आया है। यह खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। आगामी दिनों में दूसरे देशों में आयोजित होने वाले प्रतियोगिताओं में भी ये भाग ले सकेंगे। इमा के अध्यक्ष संसाई अनिल किस्पोट्टा ने इन खिलाडिय़ों को जल्द ही सम्मानित करने की बात कही।

इन्होंने जीते हैं पदक

आर्यमन जैन- काता में स्वर्ण, कुमीते में स्वर्ण

आरोही भूमि कच्छप-काता में रजत, कुमिते में कांस्य

एलिसन रूपाल-काता में रजत

मयंक कुमार दास-काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण

साहिल कुमार महतो-काता में कांस्य

आशाइन जुरिएल मिंज-काता में कांस्य, कुमिते में रजत

अक्षज जायसवाल-काता में रजत

एरोन क्रिस्टीन मिंज-काता में ब्रोंज

अंजलि कुमारी-काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण

रूप मल्लिक-काता में स्वर्ण, कुमिते स्वर्ण

काजल कुजूर-काता रजत

अदीबा नाज-काता में रजत, कुमिते में कांस्य

त्रिविक्रम रॉय-काता में स्वर्ण

कुमारी मीनाक्षी-काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण

सुहानी कुमारी-काता में कांस्य, कुमिते में कांस्य

कृतिका कुमारी-काता में स्वर्ण, कुमिते में रजत

आयुष धीवर-काता में स्वर्ण

कुमार अरिंदम-काता में स्वर्ण, कुमिते में रजत

राकेश तिर्की-काता में स्वर्ण, कुमिते में स्वर्ण