RANCHI: एक केस सुलझा नहीं कि दूसरे कांड को अंजाम देकर क्रिमिनल्स रांची पुलिस को खुली चुनौती दे रहे हैं, वहीं पुलिस क्रिमिनल्स के पीछे-पीछे लकीर पिटती नजर आ रही है। जैसे क्रिमिनल्स रांची पुलिस को एक के बाद एक टास्क देते जा रहे हों और पुलिस उसमें उलझती जा रही है। राजधानी में लगातार बढ़ते क्राइम को देखते हुए पिछले दिनों एसएसपी ने सभी थानेदारों के साथ मीटिंग कर उन्हें क्राइम कंट्रोल करने की सख्त हिदायत दी। साथ ही पुराने केसेज को भी सॉल्व करने का निर्देश दिया। लेकिन आलम यह है कि क्रिमिनल्स रांची पुलिस को संभलने का मौका ही नहीं दे रहे हैं।

महीने भर में सिक्योरिटी की खुली पोल

रातू में किराना दुकान पर फायरिंग

क्दिसंबर: रातू काठीटांड़ चौक के पिर्रा रोड स्थित रघु किराना दुकान पास रात आठ बजे के करीब फायरिंग हुई। इसमें तीन बदमाश शामिल थे। बताया गया कि बदमाशों की चलाई गोली रघु स्टोर के शटर में लगी थी। इस मामले में आरोपी अभी भी पुलिस गिरफ्त से दूर हैं।

अरगोड़ा में गोली मार किया जख्मी

क् दिसंबर : अरगोड़ा थाना क्षेत्र के कडरू फूलटोली के समीप संतोष कुमार (फ्भ्वर्ष) को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था। इस मामले में कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

ढाई लाख के गहने चोरी

9 दिसंबर : पंडरा ओपी क्षेत्र में इटकी रोड आइटीआइ बजरा हेहल के पास स्थित पंचवटी ज्वेलर्स से चोरों ने करीब ढाई लाख के जेवरात उड़ा लिए। संचालक दीपक कुमार सोनी ने पंडरा ओपी में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है। मामला अभी ठंडे बस्ते में है।

डोरंडा में गोली मारकर हत्या

ख्क् दिसंबर: डोरंडा में शहबाज उर्फ पप्पू की हत्या गोली मारकर की गई थी। मामले में मृतक के परिजनों ने काफी हंगामा किया था। लेकिन, उसके हत्यारे का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

नामकुम में क्0 लाख के गहने चोरी

ख्म् दिसंबर : नामकुम थाना क्षेत्र के टाटीसिलवे बैंक मोड़ के पास ज्वेलरी शॉप का शटर काटकर लगभगक्0 लाख के गहनों की चोरी हो गई। इसकी सूचना शॉप ओनर ने तत्काल नामकुम पुलिस को दी। पुलिस दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पर, अब तक इस चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है।

क्रिमिनल्स को ही सुराग खोजने का टास्क

रांची में चोरी, लूटकांड में वृद्धि के मददेनजर अब क्रिमिनल्स को ही अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस टास्क दे रही है। पुलिस अब वैसे क्रिमिनल्स को चिन्हित कर रही है, जो पुराने मामले में वांटेड हैं और किसी न किसी मामले में जेल में सजा काट कर बाहर आए हैं। हाल के दिनों में कांके रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक लूटकांड में पुलिस ने यही तरीका अपनाया था। साथ ही साथ टाटीसिलवे में हुई ज्वेलरी शॉप चोरी के मामले में भी पुराने तथा चर्चित अपराधियों को ही सुराग खोजने का जिम्मा दिया गया है।