ष्टद्बह्ल4 ह्मद्गड्डस्त्र4 ह्लश्र ह्मश्रष्द्म श्रठ्ठ ठ्ठद्ग2 4द्गड्डह्मच्ह्य द्ग1द्ग

होटल और क्लबों में विशेष तैयारी

रांची : नए साल की रात जश्न की रात होगी। संगीत की धूनों पर पैर थिरकेंगे तो साथ में मस्ती का आलम भी छाया रहेगा। क्लब तैयार हैं, होटल सज चुके हैं और रेस्टोरेंट में विशेष मिनू तैयार है। नया साल का आगाज जोर शोर से होगा। 12 बजते ही आकाश में शानदार आतिशबाजी देखने को मिलेगी। लाखों के पटाखे फूटेंगे तो साथ में करोड़ों के जाम भी छलकेंगे। नए साल के शानदार आगाज की तैयारियां की झलक क्रिसमस के साथ देखने को मिल गई है। शहर सज धज कर तैयार हो गया है। चारों ओर चहल-कदमी दिखी। शॉपिंग सेंटर से लेकर गिफ्ट शॉप तक। धमाल के लिए शहर तैयार हो चुका है। 31 की रात शाम 7 बजे से रंगत अपनी छटा बिखेरेगी। बात सिर्फ होटलों, रेस्तरां और क्लब तक ही सीमित नहीं रहने वाली है। 31 की रात के लिए सोसायटी, हाउंसिंग कांप्लेक्स और फार्म हाउस में भी जमकर तैयारियां हो रही हैं। लोकल डीजे टीम की बुकिंग अभी से शुरू हो गई हैं। एक दिन का बुकिंग का चार्ज करीब 15 हजार रुपये हैं।

मंदिरों में भी होगी देर रात पूजा पाठ

बात सिर्फ होटल और क्लब तक सीमित नहीं है। देर रात मंदिरों में भी विशेष पूजा अर्चना होगा। साथ ही नए साल पर कई मंदिरों में विशेष भजन संध्या कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। तैयारी जोरों पर है। मेन रोड स्थित काली मंदिर, हनुमान मंदिर, रातू रोड स्थित दुर्गा मंदिर और सांई मंदिर में भीड़ उमड़ेगी।

कहां क्या होगा खास

जिमखाना क्लब :

रशियन डांस ट्रूप विशेष शो पेश करेंगे। इसके अलावा डीजे की भी व्यवस्था होगी। कोलकाता और मुंबई से डांस टू्रप भी रांची पहुंचेगा। कार्यक्रम की शुरूआत रात आठ बजे से होगी। मौके पर दर्शकों के लिए कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया जाएगा। इंट्री सिर्फ सदस्यों की होगी। रात 12 बजे शानदार आतिशबाजी भी की जाएगी।

रांची क्लब :

दिल्ली और का डांस ग्रुप समां बांधेगा। किसी सितारे को भी बुलाने की तैयारी है। नाम अभी स्पष्ट नहीं है। साथ ही डीजे की मस्ती होगी साथ में म्यूजिक का धमाल। इंट्री सिर्फ सदस्यों की होगी। इस बार सदस्यों के खान पान का भी पूरी व्यवस्था है।

होटल रेडिशन ब्लू

होटल रेडिशन में नए साल की शाम खास होगी। कई प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा। साथ में डांस होगी। मुंबई से डांस ग्रुप को बुलाया जाएगा। साथ ही रशियन ट्रूप बेली डांस पेश करेगा। कार्यक्रम की शुरूआत रात 9 बजे से होगी।

होटल कैपिटोल रेसिडेंसी

यहां भी रंगा रंग कार्यक्रम का आयोजन होगा। नए साल के लिए थीम इस बार थोड़ा अलग होगा। होटल संचालक की मानें तो इस संबंध में 28 दिसंबर तक स्पष्ट किया जाएगा। इंट्री टिकट होगी। कीमत तीन हजार से अधिक हो सकती है। कार्यक्रम 8 बजे शुरू होकर रात 1 बजे तक चलेगा।

होटल बीएनआर चाणक्या

बीएनआर को खास तरह से सजाया गया है। यहां रेस्टोरेंट में डीजे डांस की तैयारी की गई है। यहां युवाओं को ध्यान रख उनके लिए कई प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा।