रांची (ब्यूरो) : युवाओं के लिए कई नए फैशन के कपड़े बाजार में उपलब्ध हैं। दीपावली में सबसे अधिक मांग स्टाइलिश कुर्ता-पायजामा की है। अपर बाजार स्थित रंगरेज गली, गांधी चौक और सोनार गली में स्थित रेडिमेड कपड़े की दुकानों में ग्राहक खरीदारी करने में जुटे हैं। वहीं, शहीद चौक, अल्बर्ट एक्का चौक, मेन रोड, सर्जना चौक व डेली मार्केट कपड़ा मंडी में भी लोगों की भीड़ दुकानों के अलावा फुटपाथ में सजी दुकानों पर खरीदारी के लिए उमड़ पड़ी है।

कुर्ता-पजामा का है क्रेज

रणवीर कपूर से लेकर सैफ अली खान तक बड़े सितारे अक्सर कुर्ता-पजामा लुक में नजर आने लगे हैं। नए परिवेश में इन्हें कुछ इस तरह तैयार किया गया है कि पुरुष केजुअल लुक से लेकर पार्टी तक इसे बेहद आराम से पहन सकते हैं। रेडिमेड कपड़ा व्यवसायी सोनू मोदी कहते हैं कि मेंट्रेंडी लुक कुर्ते-पजामे में स्टाइलिश दिखने के लिए लूज फिटिंग को सबसे 'यादा पसंद किया जाता है। इसके साथ हल्का लूज या फिटेड पजामा पहन सकते हैं। कुर्ते की स्लीव्स को मोडक़र रखना भी ट्रेंड में है। लूज कुर्ते के साथ खाकी पैंट या स्लिम फिट चिनोज भी पसंद किया जा रहा है। जो पुरुष कुर्ते के कॉलर को लेकर चूजी होते हैं, वे कॉलर वाले कुर्ते पहनकर भी अपनी स्मार्टनेस बढ़ा सकते हैं।

700 से लेकर 14000 तक

रांची के बाजारों में स्टाइलिश और डिजाइनर कुर्ते की भरमार है। शहर में 700 से लेकर 14000 रुपए तक अ'छे स्टाइलिश कुर्ता उपलब्ध हैं। कुर्ते के साथ प्लेन या डिजाइनर वेस्टकोट आपको स्टाइलिश लुक देने में मदद करता है। इंडो वेस्टर्न स्टाइल कुर्ते में इंडो-वेस्टर्न लुक सबसे ट्रेंडी और बेस्ट माना जाता है। इस तरह का लुक अधिकांश पुरुष पसंद करते हैं। इसके लिए ट्रेडिशनल इंडियन कुर्ते को प्रिंटेड पैंट्स या जींस के साथ पहन सकते हैं। कुर्ते को नेहरू या मोदी जैकेट के साथ भी पहना जा रहा है।

फैंसी कपड़ों की खरीदारी

मेन रोड में स्थित बिग बाजार, वी मार्ट, सिटी स्टाइल, स्टाइल बाजार न्यूक्लीयस सहित शहर के बड़े मॉल में भी लोग फैंसी कपड़ों की खरीदारी करने में जुटे हैं। फैंसी वस्त्रों में युवा हुड टी-शर्ट व एंकल लेंथ जींस को तरजीह दे रहे हैं, वहीं युवतियां हाई वेस्ट जींस, बेलबॉटम डांगरी व टॉप खरीद रही हैं। मॉल प्रबंधकों के मुताबिक पिछले साल लॉकडाउन के कारण स्थिति बड़ी खराब थी। फिर भी पिछले साल के मुकाबले इस साल हालात काफी हद तक ठीक हैं।

साड़ी में सिल्क से लेकर ओरगैंजा

रंगरेज गली के साड़ी व्यवसायी कहते हैं कि इस दीपावली शॉपिंग में महिलाएं साड़ी में सिल्क, घाटचोला, बंधेज, बॉर्डर स्टाइल वर्क, टिशू एवं ओरगैंजा खरीदना पसंद कर रही हैं। वहीं, सलवार-सूट विक्रेता अमन कुमार ने बताया कि कुर्ती-पैंट स्टाइल व फैंसी गाउन कुर्ती की ज्यादा डिमांड है। एथेनिक सलवार सूट की भी मांग यथावत है। विक्रेताओं ने कहा कि मार्केट में ग्राहकों का फ्लो बढ़ रहा है।

इस दीपावली धनतेरस को लेकर बाजार में नए कलेक्शन और डिफरेंट वैरायटी के कपड़े उपलब्ध हैं। विंटर के सारे कलेक्शन आ चुके हैं। बच्चों के लिए खास डिजाइनर कुर्ता उपलब्ध है तो महिलाओं के लिए लहंगा-चुनरी भी अ'छे रेंज में उपलब्ध है।

-विनोद मोदी, वीणा वस्त्रालय, अपर बाजार

साड़ी का बेहतरीन कलेक्शन आया है। यहां हर रेंज का कलेक्शन उपलब्ध है। साथ ही लहंगा-चुनरी का भी कलेक्शन और नया डिजाइन उपलब्ध है। दो साल के बाद इस साल मार्केट में अ'छी रिस्पांस भी देखने को मिल रहा है।

प्रेम मोदी, रंगोली, चर्च कंपलेक्स

इस दीपावली धनतेरस को लेकर बच्चों से लेकर बुजुर्ग और महिलाओं के लिए खास कलेक्शन उपलब्ध है। बच्चों के लिए जहां डिजाइनर कुर्ता दीपावली में खास मंगाया गया है, वहीं पूजा करने के लिए बड़े लोगों के लिए डिजाइनर कुर्ता उपलब्ध है। महिलाओं के लिए डिजाइनर साडिय़ां, लहंगा चुनरी भी अलग-अलग डिजाइन और रेंज में उपलब्ध हैं।

राजेंद्र जैन, बिग बाजार, चर्च कॉम्पलेक्स, रांची

इस साल दीपावली को लेकर डिजाइनर कुर्ता-पजामा कई रेंज में उपलब्ध है। ब'चों के लिए भी यहां डिजाइनर कुर्ता मिल रहा है। हर खरीद पर गिफ्ट आइटम दिया जा रहा है। विंटर को देखते हुए सारे कलेक्शन आ चुके हैं और लोग विंटर की खरीदारी भी कर रहे हैं।

अमन कुमार, वूल हाउस, मेन रोड, रांची