रांची (ब्यूरो) । सिकोकाई कराटे इंटरनेशनल झारखंड एवं इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी (इमा) के संयुक्त तत्वावधान में 11वीं इमा कप सिकोकाई रांची जिला कराटे चैंपियनशिप का आगाज हुआ। इस प्रतियोगिता की मेजबानी बिशप स्कूल बहु बाजार कर रहा है। चैंपियनशिप के पहले दिन इमा कराटे स्टूडियो के खिलाडियों ने 8 स्वर्ण 5 रजत 6 कांस्य पदक जीत आगे रहे।

5 वर्ष से कम आयु वर्ग के काता स्पर्धा में प्रेस क्लब के देवांश मुंडा ने स्वर्ण पदक जीत कर प्रेस क्लब का खाता खोला। वहीं 5 वर्ष से कम आयु वर्ग के काता स्पर्धा में इमा कराटे स्टूडियो की रीत्सिका अन्वी ने स्वर्ण पदक जीता। प्रतियोगिता से पूर्व कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिप्टी मेयर अजय नाथ शाहदेव एवं इंटरनेशनल मार्शल आर्ट अकादमी के तकनीकी निदेशक शिहान सुनील किस्पोट्टा और योग आचार्य आदित्य कुमार ने किया।

मंच प्रदान कर रहा

मौके पर अजय नाथ शाहदेव ने खिलाडियों कहा कि झारखंड के खिलाड़ी जिस प्रकार से कराटे खेल में आगे बढ़ रहे हैं वह समय दूर नहीं कि जल्द ही यहां भी अंतरराष्ट्रीय स्तर के पदक आएंगे। इमा खिलाडिय़ों को एक अच्छा मंच प्रदान कर रहा है।

ये है रिजल्ट

10 साल की लड़कियों के काता (कलर बेल्ट) में प्रथम मिस्टी कुमारी, दूसरे स्थान पर आयुषी कुमारी और तिसरे स्थान पर आद्या रही। वहीं

12-14 वर्ष की लड़कियों के काता (भूरा और काला बेल्ट) ग्रुप में प्रथम अंजलि कुमारी, द्वितीय साक्षी ओझा और तिसरे स्थान पर मारिया लवलीन ज़ेस रही।