रांची(ब्यूरो)। इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी कर अपने भविष्य का निर्माण करने का सपना संजोए बच्चों का इंतजार रविवार को खत्म हुआ। जेईई एडवांस 2022 का रिजल्ट जारी होने के साथ ही सिटी के कई स्कूलों तथा अन्य संस्थानों के बच्चों के चेहरे खिल उठे। एक से बढ़कर एक मेधावी बच्चों ने इस कठिन परीक्षा का तिलिस्म तोड़ते हुए बेहतरीन सफलता हासिल की है। इस क्रम में डीपीएस के सूर्यांश सृजन को एआईआर 51वां तो जेवीएम के तनिष अग्रवाल को एआईआर 57वां रैैंक मिला है। स्कूलों और संस्थानों में खुशी की लहर है। बच्चों के साथ ही पैरेंट्स और टीचर्स भी खुशी से झूमते नजर आए। यहां प्रस्तुत है सिटी के स्कूलों और संस्थानों में सफल हुए स्टूडेंट्स की विजय गाथा:

न्यूटन क्लासेज का परचम

जेईई एडवांस 2022 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। न्यूटन क्लासेज के छात्र- छात्राओं ने बेहतर परिणाम हासिल किया है। स्थान के 49 छात्र-छात्राओं ने बाजी मारी है। संस्थान के डायरेक्टर संजय कुमार सिंह एवं शिक्षक आरके मलिक, राजकुमार सिंह ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं तथा उच्जवल भविष्य की कामना की। संजय कुमार सिंह ने बताया कि लगातार कई वर्षों से संस्थान के द्वारा बेहतरीन रिजल्ट जारी किया गया है। जेईई की तैयारी हेतु संस्थान में एडमिशन जारी है। विद्यार्थी हरिओम टावर स्थित न्यूटन क्लासेज में संपर्क कर सकते हैं।

डीपीएस रांची का शानदार प्रदर्शन, सूर्यांश बने टॉपर

डीपीएस रांची के विद्यार्थियों ने अपनी मेधा शक्ति के बल पर जेईई एडवांस 2022 में एक बार फिर से शानदार प्रदर्शन करके अपनी योग्यता साबित की है। सूर्यांश सृजन 51वीं रैंक के साथ टॉपर बने। इसी के साथ आदित्य प्रकाश (एआईआर 70), विकास कुमार ओझा (एआईआर 157), अविरल सिंह, सस्मित आदित्य, विपुल वैभव, समृद्धि सहाय, अनुपम गौरव, शीर्ष सेन, मानस रंजन, प्रणव कुमार पांडे , अश्मित कुमार, वत्स आकाश, रोहित कुमार, सार्थक आनंद, पीयूष, अश्विनी राज, राहुल प्रसाद, ऋषि राज, उच्जवल सिन्हा, अर्कराज कुंडू, प्रत्यूष रंजन, तुषार आनंद, रुद्र नारायण भट्ट, जय सिन्हा, आयुष कुमार, आयुष आनंद और सौजन्या चंद्रा शामिल है। परीक्षा में 50 से अधिक छात्रों ने क्वालीफाई किया है। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रिंसिपल डॉ राम सिंह अत्यंत हर्षित एवं अभिभूत दिखे। उन्होंने छात्रों के साथ इस बेशकीमती पल को साझा किया और विद्यार्थियों के सराहनीय प्रदर्शन के लिए उनके माता-पिता और शिक्षकों को बधाई दी।

जेवीएम के छात्रों ने लहराया परचम, तनिष अग्रवाल को 57वां रैैंक

जेवीएम श्यामली के स्टूडेंट्स ने भी जेईई एडवांस की परीक्षा में शानदार सफलता हासिल की है। स्कूल के तनिष अग्रवाल को एआईआर 57 रैैंक हासिल हुआ है और वे सिटी के सेकेंड टॉपर बने हैैं। इसके अलावा सफल स्टूडेंट्स में युवराज दत्ता, हर्ष अग्रवाल, आदर्श अनुराग, आदिश जैन, प्रखर राज, सुमन आर्यन, हर्ष मित्तल, दीपायन रॉय आदि शामिल हैं। इस मौके पर स्कूल के प्रिंसिपल समरजीत जाना ने सभी छात्रों और उनके अभिभावकों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी। साथ ही साथ आनेवाली सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमारे छात्रों ने कठिन परिश्रम, धैर्य व लगन की बदौलत मंजिल की ओर यह कदम बढ़ाया है। विद्यालय प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष सुनील कुमार वर्मा ने कहा कि जुनून और प्रतिभा के अंतर को केवल सफलता से गिना जा सकता है। उन्होंने ने सभी सफल छात्रों एवं शिक्षकों को बधाई दी। उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिलाया कि विद्यालय आगे भी नए कीर्तिमान बनाता रहेगा।