रांची(ब्यूरो)। राज कॉलेज ग्राउंड झारग्राम, पश्चिम बंगाल में आयोजित दिनांक 5 मई से 7 मई 2023 तक 11 वी जूनियर अंडर 19 बालक नाइन ए साइड फुटबॉल प्रतियोगिता में झारखंड टीम उपविजेता बन कर रांची लौटने पर रांची रेल्वे स्टेशन में खेल प्रेमी एवं समाज सेवी जगदीस सिंह जग्गू ने झारखंड नाइन ए साइड फुटबॉल संघ के महासचिव ब्रजेश गुप्ता को फोन कर सभी झारखंड के खिलाडिय़ों को उपविजेता बनने की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही समाज सेवी उत्तम यादव एवं दीपक वर्मा ने उपस्थित होकर ब्रजेश गुप्ता एवं सभी खिलाडिय़ों को फूल माला पहनाकर स्वागत की एवं हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस मौके पर साथ में नितेश वर्मा, गोलू वर्मा, अंश वर्मा एवं अन्य खेल प्रेमी उपस्थित थे।
आमंत्रण नवल टाटा हॉकी चैंपियनशिप शुरू
हॉकी झारखंड व नवल टाटा हॉकी अकादमी जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में 8 से 12मई तक जमशेदपुर में आयोजित आमंत्रण नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर राज्य स्तरीय पुरुष हॉकी चैंपियनशिप -2023 का आज उद्घाटन टाटा हॉकी अकादमी एस्ट्रोटर्फ स्टेडियम में किया गया। उद्घाटन समारोह में मुख्य अथिति के रूप एशिया हॉकी महासंघ उपाध्यक्ष सह हॉकी इंडिया के महासचिव श्री भोलानाथ सिंह और सम्मानित अतिथि हॉकी झारखंड के महासचिव श्री विजय शंकर ने किया। प्रतियोगिता में भाग ले रही सभी आठ टीमों ने आज दो दो मैच खेले, जिसमें गुमला ने रांची को 5=2से, हजारीबाग और पलामू 0=0गोल पर ड्रॉ, एनटीएचए ने सिमडेगा को 3=0से, खूंटी और पश्चिमी सिंहभूम 0=0गोल पर बराबर, रांची ने हजारीबाग को 3=2से, गुमला ने पलामू को 8=0से, एनटन्ीएचए ने पश्चिमी सिंहभूम को 6=0से तथा सिमडेगा ने खूंटी को 3=2से पराजित किया।