RANCHI:ख्ब् दिसंबर से छत्तीसगढ़ के भिलाई में आयोजित दो दिवसीय थ्रो बॉल लीग(इनामी प्रतियोगिता) में भाग लेने शुक्रवार को झारखंड टीम रवाना हो गई। हटिया स्टेशन से झारखंड के छह ब्वॉयज प्लेयर्स की टीम रवाना हुई, जिसमें अमरदीप कुमार (रांची), विवेक यादव, रवि कुमार (धनबाद), राकेश कुमार, कृष्णामचारी नाग व अजय तिर्की (खूंटी) शामिल हैं। स्टेट थ्रोबॉल संघ के सहसचिव नगीना कुमार ने कहा की 08 वर्षो से राष्ट्रीय स्तर की पदक विजेता झारखंड रहा है। झारखण्ड राज्य थ्रोबॉल संघ के अध्यक्ष डॉ राजेश गुप्ता, सचिव हरीश कुमार, उमेश दास, जमील अंसारी, गौरव सिंह, नीरज वर्मा, देवव्रत कुमार, सोनू सिंह, कीर्ति कुमार आदि ने इन खिलाडि़यों को शुभकामनाएं दी हैं।

किक बॉक्सिंग झारखंड टीम की जर्सी लांच

किक बॉक्सिंग कॉम्पटीशन को लेकर झारखंड खेल संघ की ओर से शुक्रवार को जर्सी व किट का विमोचन किया गया। इसके बाद प्लेयर्स के बीच किट भी बांटे गए। पटना में ख्म् दिसंबर से होने वाले नेशनल किक बाक्सिंग कॉम्पटीशन के लिए टीम ख्भ् को रवाना होगी। इसमें झारखंड से 8वें सब जूनियर में 8 प्लेयर, 9वें जूनियर में क्भ् खिलाड़ी और क्0वें सीनियर में क्9 प्लेयर्स पार्टिसिपेट करेंगे। मौके पर अध्यक्ष ज्योति शर्मा (निक्की), महासचिव दीपक वर्मा, उपाध्यक्ष रमेश गुप्ता, अरुण कुमार, भोलू सिंह, तकनीकी निदेशक, मो। इबरार कुरैशी, सिंटू कुमार, प्रदीप प्रमाणिक व पवन कुमार मौजूद थे।

जूनियर हॉकी प्लेयर्स का वेलकम

बैंकाक में हुए जूनियर एशियन हॉकी चैंपियनशिप में तीसरा स्थान हासिल कर लौटीं ग‌र्ल्स प्लेयर्स का शुक्रवार को रांची एयरपोर्ट पर जबरदस्त स्वागत किया गया। स्वागत करनेवालों में हॉकी झारखंड के भोला नाथ सिंह समेत कई पदाधिकारी शामिल थे।