RANCHI : टाटा समूह के संस्थापक महामानव स्व। जमशेदजी नौसेरवानजी टाटा की 176वी जयंती पूरे वेस्ट बोकारो में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर वेस्ट बोकारो डिवीजन में कई कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। महामानव के जन्म दिवस का आगाज दो मार्च सोमवार की संध्या टाटा स्टील के प्रथम चेयरमैन रहे सर दोराबजी टाटा की प्रतिमा पर चीफ सीबी पीके ढल ने माल्यार्पण कर तथा जेआरडी टाटा पार्क में आकर्षक विद्युत सज्जा का उद्घाटन किया। मौके पर चीफ एसके सेठ, आनंद कुमार, यूनियन के मो। अब्बास, मो। मोइनुद्दीन, प्रदीप कुमार मिश्रा, त्रिलोकी सिंह यादव सहित डिवीजन के कई अधिकारी मौजूद थे।

निकाली गई प्रभातफेरी

तीन मार्च मंगलवार को प्रात: स्थानीय स्पो‌र्ट्स कॉम्प्लेक्स से महामानव स्व। जेएन टाटा की स्मृति में विभिन्न स्कूलों हॉलीक्रास, डीएवी, बीआर अंबेडकर, शिशु निकेतन, श्रमिक विद्या निकेतन, शिव शिशु निकेतन के करीब ढाई सौ से ज्यादा स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली, जो 12 नं। चौक मुख्य बाजार से गुजरते हुए डिवीजन के मुख्य प्रशासनिक भवन में जाकर समाप्त हुई।

प्रतिमा पर माल्यार्पण

यहां स्थापित महामानव स्व। जेएन टाटा की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके योगदान को याद करते हुए कहा गया कि भारत वर्ष के औद्योगिक घराने के सृजनकर्ता थे श्रद्धेय जेएन टाटा। हम सभी कर्मचारी और अधिकारी उनके सदैव आभारी रहेंगे। एसके सेठ, सनक घोष, साहब जी कुचरु जैसे चीफ और सभी हेड स्तर के अधिकारियों, कर्मचारियों, स्कूली बच्चों, शिक्षकों और यूनियन के अधिकारियों ने भी अपनी श्रद्धा सुमन महामानव के चरणों में अर्पित कर उन्हें याद किया.बाद में स्कूली बच्चों व शिक्षकों ने स्व। जेएन टाटा की जयंती पर जमशेदपुर में आयोजित समारोह को लाइव देखा।

मरीजों के बीच फल वितरण

इस अवसर पर टिस्को के स्थानीय मुख्य अस्पताल में भर्ती मरीजों के विशेष आहार और फलों का वितरण करते हुए अधिकारियों ने उन्हें गेट वेल सून का कार्ड दिया। अंत में करीब साढ़े 11 ग्यारह बजे से स्पो‌र्ट्स काम्प्लेक्स में आयोजित प्रदर्शनी महिला फुटबाल मैच में स्थानीय सिरका और बदगांव की बालिकाओं ने अपने जौहर दिखाए, जिसमें अंत तक कोई निर्णय न हो पाने के कारण टाई ब्रेकर से फैसला लिया गया। इसमें सिरका ने 2-1 से बड़गांव को पराजित कर दिया।