चांद निकलने का इंतजार रहेगा
सिटी की मीरा साहूू भी आज करवा चौथ करनेवाली हैं। उन्होंने इसके लिए पूरी तैयारी भी कर ली है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पहले ही मेहंदी लगवा ली है। उनके हसबैंड ने उन्हें नई ड्रेस दिलवाई है, जिसे पहन कर वह पूजा करने वाली हैं। आज का दिन उनके लिए बहुत खास है। वह सुबह से उठकर कुछ नहीं खाएंगी। दिनभर उन्हें चांद का इंतजार रहेगा। वह अपना उपवास चांद देखने के बाद अपने पति के साथ ही खोलेंगी। उन्होंने अपनी ओर से पूरी तैयारी कर ली है।

पति की लंबी उम्र के लिए व्रत
पिस्का मोड़ की संगीता भी करवा चौथ करा व्रत कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जब से उनकी शादी हुई है, उस समय से वह करवा चौथ का व्रत कर रही हैं। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जितने भी गार्जियन और बुजुर्ग होते हैं, वे हमें आशीर्वाद देते हैं कि हम लोग सदा सुहागिन रहें। हमने करवा चौथ को लेकर मेहंदी लगवाई है। आज दिनभर हम पानी भी नहीं पीनेवाले हैं। शाम को चांद निकलने के बाद पूजा कर अपना उपवास तोड़ेंगे। हम अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत कर रहे हैं।

यह है मेरा पहला करवा चौथ
सिटी के अपर बाजार की दीपिका अग्रवाल की शादी जुलाई महीने में हुई है। दीपिका का यह पहला करवा चौथ है इसको लेकर वह काफी एक्साइटेट है उन्होंने बताया कि उन्हें अपना पहला करवा चौथ अपने पति के साथ बिताने का मौका मिल रहा है। वह आज के लिए पूरी तैयारी कर चुकी हैं। उन्होंने एक दिन पहले ही मेहंदी लगाई है। उनके पति ने उनके लिए नई ड्रेस खरीदी है। आज वह पूरे दिन फास्टिंग करनेवाली हैं और शाम में चांद के दीदार के बाद उपवास पति के साथ तोड़ेंगी।

करवा चौथ पर बाजार गुलजार
आज करवा चौथ है। इसे लेकर सिटी के मार्केट में भी पर्व से पहले हुई जमकर खरीदारी। खासकर महिलाओं में मेहंदी रचाने की होड़ सी लगी रही.करवा चौथ को लेकर महिलाएं सबसे अधिक मेहंदी लगाने पर जोर देती हैं। कई महिलाओं ने अपने घरों पर ही महेंदी रचाई, तो कई प्रोफेशनल्स का सहारा ले रही हैं.  करवा चौथ में महिलाओं के बीच फिल्मों में बॉलीवुड एक्ट्रेस की पहनी साडिय़ों को लेकर काफी डिमांड रही.सिटी के श्री साई दरबार के ओनर राजीव अग्रवाल ने बताया कि करवा चौथ पर दबंग टू में सोनाक्षी ने जो साड़ी पहनी थी, उसकी काफी डिमांड है। इसमें 12 कलर आते हैं और ये दो हजार रुपए के रेंज से शुरू हो जाता है। प्रियंका चोपड़ा ने एक स्क्रीन अवार्ड में एक साड़ी पहनी थी और उसे भी रांची की महिलाएं काफी पसंद कर रही हैं। दीपिका ने चेन्नई एक्सप्रेस में जो साड़ी पहनी थी, उसकी भी डिमांड है। करवा चौथ पर सजने के लिए महिलाएं ड्रेस और ज्वेलरी खरीद रही हैं। कई आर्टिफिसियल ज्वेलरी भी खरीद रही हैं। आर्टिफिसियल ज्वेलरी सिटी के मार्केट में 500 से शुरू होकर 3000 रुपए तक में पूरे सेट में मिल रही है।