रांची (ब्यूरो) : लायंस वल्र्ड वीक के तहत लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट की ओर से सोमवार को अल्बर्ट एक्का चौक स्थित लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के प्याऊ पर ब्लड डोनेशन कैंप का आयोजन किया गया। इससे थैलेसीमिया पीडि़त बच्चों की मदद की जा सकेगी। इस कार्य के प्रोजेक्ट चेयरपर्सन लायन कृष्णा शर्मा और प्रोजेक्ट को चेयरपर्सन अरविंद कुमार झा हैं। अध्यक्ष लायन रतन अग्रवाल, सचिव लायन सुनील माथुर, उपाध्यक्ष लायन राम कृष्ण, कोषाध्यक्ष लायन अमरचंद बेगानी, लायन देबाशीष सान्याल, लायन गुलशन ग्रोवर, रोरिंग लायन राजेश गुप्ता, पवन, लायन लक्ष्मी नारायण गुप्ता, लायन देबाशीष सान्याल तथा अन्य सभी के उपस्थिति से इस कार्यक्रम को सफलता मिली।

इन्होंने दिया खून

मौके पर लायन धीरज ग्रोवर (रांची साउथ), लायन भोला नाथ दुबे, लायन मृणाल कुमार मिश्रा (रांची साउथ), लायन राजेश गुप्ता पवन, तापीश केडिया, लायन कमल कुमार जैन, मनोज किंगर, लाल बहादुर तिवारी, अनुज कुमार शॉ, लायन कृष्णा शर्मा समेत अन्य ने ब्लड डोनेट किया।

इनकी रही मौजूदगी

दोपहर 12.30 बजे से प्याऊ में भोजन वितरण का भी बंदोबस्त किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि वार्ड नंबर 10 के पार्षद लायन वीणा अग्रवाल, कार्यक्रम की स्पॉन्सर थीं लायन पायल जैन। कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन रतन अग्रवाल, सचिव लायन सुनील माथुर, कोषाध्यक्ष लायन अमरचंद बेगानी, तथा अन्य लायन सदस्य मौजूद थे।

योगासन प्रतियोगिता में मिला गोल्ड और सिल्वर

वैष्णवी शिवराम सोसायटी द्वारा आयोजित योगासन प्रतियोगिता में डीएवी बरियातु के कक्षा 10 के सक्षम सिंह और कक्षा 12 के आयुष कुमार को स्वर्ण पदक मिला। 12वीं कक्षा के सुरेन्द्र कुमार को रजत पदक तथा छह हजार रुपए का नकद पुरस्कार मिला। विद्यालय परिवार ने पदक विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। प्रिंसिपल विनय कुमार पाण्डेय ने कहा कि योगासन आर्ट ऑफ लिविंग का हिस्सा है। इससे मन स्वस्थ और शरीर निरोग रहता है। हम सभी को प्रतिदिन कम से कम 30 मिनट का समय योगासन के लिए निकालना चाहिए। उन्होंने कहा कि आशा है अपने सहपाठियों की सफलता से प्रेरित हो अन्य विद्यार्थी योगासन तथा प्राणायाम को अपनी दिनचर्या में शामिल करेंगे।