रांची (ब्यूरो) । कोरोना के उपरांत लोगों में काफी उत्सव है होली पर्व मनाने का इसी कारण मंगलवार को कार्यक्रम में भारी संख्या में युवा, महिला बच्चे, बुज़ुर्ग मिल कर आपस में अबीर लगाया। साथ ही व्यंजनों का लुफ्त उठाया। कोकर स्थित इंद्रप्रस्थ बैंक्वट हॉल में उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय और भाजपा कोकर मंडल की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। होली मिलन समारोह जमशेदपुर से आए कलाकारों ने राधा कृष्ण की जोड़ी ने मनमोहक प्रस्तुती दी। वहीं कोकर की भजन मंडली द्वारा दी गई प्रस्तुती ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिए।

होली की बधाई दी

होली मिलन समारोह में मुख्य रूप से भाजपा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश और भाजपा झारखंड संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह ने होली मिलन समारोह में सम्मलित होकर सभी लोगों को संबोधित कर होली की बधाइयां दीं। वहीं विशिष्ट लोगों के अलावा लगभग 1500 लोगों ने होली मिलन समारोह में सम्मलित होकर एक दुसरे के साथ रंग अबिर खेल कर होली मनाई।

ये हुए शामिल

उपमहापौर संजीव विजयवर्गीय ने भारतीय जनता पार्टी कोकर मंडल के तमाम पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम में भाजपा झारखंड प्रदेश के अध्यक्ष सह राज्य सभा सांसद दीपक प्रकाश,भाजपा झारखंड संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह, भाजपा राष्ट्रीय मंत्री सह महापौर आशा लकगङा, राज्य सभा सांसद आदित्य साहु, विधायक श्री सीपी सिंह, हटिया के विधायक नवीन जायसवाल, कांके विधायक समरी लाल, भाजपा रांची के जिलाध्यक्ष केके गुप्ता, चैम्बर के अध्यक्ष, किशोर मंत्री समेत कई पार्षद समेत अन्य उपस्थित थे।