RANCHI:फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर एंड कॉमर्स इंडस्ट्रीज का 18 सदस्यीय दल बुधवार को चीन रवाना हुआ। इस दौरान मारवाड़ी युवा मंच ने दल को शुभकामनाएं दीं। अध्यक्ष तुषार विजयवर्गीय ने कहा कि चैंबर की यह यात्रा झारखंड की व्यापारिक गतिविधियों की विकास यात्रा होगी। मौके पर मंच के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबड़ा, अर्जुन सिंघानिया, उपाध्यक्ष विशाल पाडि़या, सचिव दीपक गोयनका, सह सचिव सह संयोजक रोहित पोद्दार, विकास विजयवर्गीय, अमित शेट्टी, संजय बजाज, अभिषेक चौधरी, प्रतीक विजयवर्गीय, वीरेंद्र तोसावर आदि मौजूद थे।

बीएयू टीचिंग स्टाफ्स की हड़ताल कल से

बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के शिक्षकेतर कर्मचारी संघ ने 4 मई से बेमियादी हड़ताल पर जाने का ऐलान किया है। मार्च महीने में ही संघ ने बीएयू के कुलपति को अपनी मांगों के संदर्भ में पत्र लिखा था। इसमें 15 दिनों में समस्याओं का समाधान नहीं होने पर हड़ताल पर जाने की बात कही थी। इसके बाद भी बीएयू प्रशासन की ओर से मांगों पर कोई विचार नहीं किया गया। इसे लेकर संघ में काफी रोष है। संघ ने मांग की है कि 1 जनवरी 2016 से शिक्षकेतर कर्मचारियों का सातवां वेतनमान लागू किया जाए। उच्च वर्गीय लेखा लिपिक के वेतनमान 4 हजार से 6 हजार संशोधित वेतनमान 4500 से 7000 लागू किया जाए और तृतीय व चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों को प्रोन्नति की मांग संघ की ओर से की गई है। संघ ने मांग की है कि शिक्षकेतर कर्मचारियों की भी रिटायरमेंट की आयु 60 वर्ष से बढ़ाकर 62 वर्ष की जानी चाहिए।