रांची (ब्यूरो) । समर्पण शाखा में नये सत्र (2024 - 25) की शुरुआत शाखा की नव निर्वाचित अध्यक्षा विनीता सिंघानिया की अध्यक्षता में शुक्रवार को हरमू रोड़ गौशाला में गौ सेवा कर के हुई। निवर्तमान अध्यक्ष श्वेता भाला ने शाखा की बागडोर नयी अध्यक्ष को सौंपते हुए शुभकामनाएं दी। शाखा अध्यक्ष ने कहा शाखा सालों से नीत नये कार्य करती आ रही है। आने वाले दिनों में भी सामाजिक एवं धार्मिक कार्य अच्छे से हो इसके लिए शाखा भरपूर कोशिश करेगी और एक नया कीर्तिमान हासिल करेगी। हमारे मारवाड़ी समाज में गौ सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना जाता है। हम सदियों से गौ सेवा करते आये हैं। गौ माता की सेवा से बड़ी कोई सेवा नहीं है। इसलिए इस सत्र की शुरुआत गौ सेवा से की गई।

खीरा और तरबूज खिलाया

गौ सेवा प्रभारी आशा संथोलिया एवं संयोजिका डॉली बंसल ने गौ सेवा की सारी तैयारियां की। वहीं मौसम को देखते हुए गौ माता को खीरा और तरबूज़ खिलाया गया। नये सत्र के पहले कार्यक्रम सभी महिला सदस्य भरपूर जोश में थीं। कार्यक्रम में अध्यक्ष विनीता सिंघानिया, सचिव शुभा अग्रवाल, गौ सेवा प्रभारी आशा संथोलिया, संयोजिका डोली बंसल, कविता सोमानी, रितु पोद्दार, सरिता बथवाल, रंजू मालपानी, आशा सराफ़, कोमल पोद्दार, स्मिता अग्रवाल, सोनल एवं अन्य सदस्य उपस्थित थीं