रांची (ब्यूरो) । मारवाड़ी कॉलेज रांची एन.एस.एस एवं जिला कुष्ट निवारण पदाधिकारी सह नोडल पदाधिकारी एनसीडी सेल कार्यालय के द्वारा विश्व महिला दिवस के पूर्व एन.एस.एस महिला वॉलिंटियर के द्वारा साइकिल रैली निकालकर स्वस्थ महिलाएं स्वस्थ भारत का प्रचार किया गया।

यह रैली सिविल सर्जन ऑफिस से प्रारंभ होकर सर्जना चौक होते हुए अल्बर्ट एक्का चौक के बाद वापस सिविल सर्जन ऑफिस में समाप्त हुआ।

मारवाड़ी कॉलेज रांची के 40 एनएसएस वालंटियर द्वारा इस रैली में नारा लगाते हुए स्वास्थ्य महिलाएं स्वास्थ्य भारत का प्रचार किया। इस रैली का प्रतिनिधित्व कामिनी पीयूष नीरज ने किया।

मरीजों को गोद लिया

अतिथियों द्वारा कार्यक्रम को हरी झंडी दिखाकर प्रारंभ किया गया। अतिथि में सिविल सर्जन रांची डॉ विनोद कुमार, मारवाड़ी कॉलेज रांची प्राचार्य डॉ मनोज कुमार, डिस्टिक नोडल ऑफीसर एन सी डी डॉ ए.आर। मुस्तफी, सदर हॉस्पिटल हॉस्पिटल मैनेजर जीरन एस कनडुलना, मारवाड़ी कॉलेज एनएसएस प्रोग्राम ऑफिसर अनुभव चक्रवर्ती, डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट टोबैको कंट्रोल सुशांत कुमार, आरसीसीएफ टाटा ट्रस्ट के नीरज कौशिक डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम असिस्टेंट अभिषेक कुमार एवं अकाउंट मैनेजर सरोज कुमार मौजूद थे। साथ ही एनसीडी सेल रांची के द्वारा 4 टीबी मरीजों को भी गोद लिया गया एवं उनके बीच खाद्य पढ़ार्थ के पैकेटों का भी वितरण किया गया।

पुस्तक कर्मा एंड यू लॉन्च

हमारे जीवन के विभिन्न पहलुओं को हमारे कर्म कैसे प्रभावित करते हैं, लेखक और उद्यमी राम के शर्मा द्वारा लिखी पुस्तक कर्मा एंड यू क्रिएट योर ऑन डेस्टिनी के लॉन्च मौके पर आयोजित समारोह में इस पुस्तक को लेकर विस्तृत चर्चा की गयी। कोलकाता की गैर सरकारी सामाजिक संस्था प्रभा खेतान फाउंडेशन (पीकेएफ) द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में इस पुस्तक को लॉन्च किया गया। पुस्तक की लॉन्चिंग मौके पर आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अरूप विश्वास (पश्चिम बंगाल सरकार में बिजली, आवास, युवा सेवा और खेल मंत्री) और विशिष्ट अतिथि संजीव पुरी (अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक, आईटीसी) ने इस पुस्तक का विमोचन किया। इस भव्य कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुस्तक प्रेमियों, साहित्य प्रेमियों, अध्यात्मवादियों के साथ अन्य गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।