- संभावित तिथि से चार दिन बाद रांची आएगा मानसून

- गर्मी से हलकान है रांची के लोग, बरस रहे अंगारे

RANCHI झारखंड के साथ ही रांची के लोगों को अभी और गर्मी झेलनी पड़ेगी। रांची में मॉनसून के आने की संभावित तिथि क्7 जून थी, जो चार दिन लेट हो गई है। अब मौसम विज्ञानियों का मानना है कि मॉनसून रांची में ख्क् जून को पहुंचेगा। इससे पहले स्थानीय कारणों से बने बादल ही रांचीवासियों को गर्मी से निजात दिलाएंगे। मानसूनी बारिश यहां ख्क् जून से शुरू हो सकती है।

लेट चल रहा है मॉनसून

भारत मौसम विज्ञान विभाग के डायरेक्टर बीके मंडल ने बताया कि देश में मानसून के आगे बढ़ने की रफ्तार धीमी है और यह लेट चल रहा है। यह वेस्टकोस्ट में अभी मंगलौर और इस्ट कोस्ट में तमिलनाडु में पहुंचा है। अब तक इसे नार्थ इस्ट में पहुंच जाना था पर यहां यह अभी तक नहीं पहुंच पाया है। इससे लगता है कि रांची में यह ख्क् जून तक आएगा।

दोपहर बाद बदला मौसम

दिनभर की गर्मी के बाद शाम तीन बजे रांची का मौसम बदला और आसमान पर छाए बादलों ने लोगों को राहत दी।