क्त्रड्डठ्ठष्द्धद्ब: ट्रेन के पैसेंजर्स को नए साल में राहत मिली है। कोरोना के कारण लागू लॉकडाउन के दौरान बंद हो गई कई ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से इसकी अनुमति 28 दिसंबर को ही मिल गई थी। इनमें कुछ ट्रेनें दो जनवरी और कुछ तीन और चार जनवरी से चलेंगी। शनिवार को नई ट्रेनों में ट्रेन संख्या 68039 रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन का परिचालन दिन के 2:55 बजे हुआ। रेलवे मंडल से जानकारी मिली कि इस ट्रेन में यात्रियों की संख्या कम थीं। वहीं महिलाओं की टीम ने इस यात्रा का संचालन किया। मौके पर सांसद संजय सेठ भी मौजूद रहे। वहीं शनिवार से रांची-दुमका स्पेशल ट्रेन, रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन, खड़गपुर-रांची मेमू और हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन का भी परिचालन शुरू हो गया।

कौन-कौन सी ट्रेनें हुई शुरू

08619 रांची-दुमका स्पेशल

02 जनवरी से हुई शुरू

10.30 बजे रात रांची से खुलेगी

07.00 बजे सुबह दुमका पहुंचेगी

08620 दुमका-रांची स्पेशल

03 जनवरी से शुरू होगी

6.55 बजे शाम दुमका से खुलेगी

03.55 बजे सुबह रांची पहुंचेगी

हटिया-टाटा शुरू

ट्रेन संख्या 58662 हटिया-टाटा पैसेंजर ट्रेन दो जनवरी से चल रही है। हटिया प्रस्थान 04:25 बजे तथा टाटा आगमन 10:30 बजे होगा। ट्रेन संख्या 58661 टाटा-हटिया पैसेंजर ट्रेन का परिचालन भी अगले आदेश तक प्रतिदिन टाटा से चलेगी। जो टाटा प्रस्थान 12:45 बजे तथा हटिया आगमन 6:55 बजे होगा।

कल से एक और टाटा-हटिया

ट्रेन संख्या 68035 टाटा-हटिया मेमू ट्रेन का परिचालन चार जनवरी से अगले आदेश तक हर दिन होगा। ट्रेन टाटा से सुबह 05:40 में चलेगी और हटिया आगमन 10:45 बजे होगा। ट्रेन संख्या 68036 हटिया-टाटा मेमू ट्रेन तीन जनवरी से अगले आदेश तक प्रतिदिन हटिया से चलेगी। हटिया से प्रस्थान 6:10 बजे तथा टाटा आगमन रात 11:05 बजे होगा।

68037 रांची-टोरी मेमू ट्रेन।

03 जनवरी से शुरू होगी।

8.55 बजे सुबह रांची से खुलेगी।

11.30 बजे दिन में टोरी पहुंचेगी।

68038 टोरी-रांची मेमू।

03 जनवरी से शुरू होगी।

12.00 बजे दोपहर टोरी से खुलेगी।

2.25 बजे दोपहर रांची पहुंचेगी।

रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन शुरू

ट्रेन संख्या 68039 रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन दो जनवरी से अगले आदेश तक प्रतिदिन रांची से चल रही है। रांची से रवानगी दिन के 2.55 बजे तथा लोहरदगा आगमन 4.20 बजे होगा। ट्रेन संख्या 68040 लोहरदगा-रांची मेमो ट्रेन दो जनवरी से अगले आदेश तक प्रतिदिन लोहरदगा से चलेगी। लोहरदगा से प्रस्थान 4.45 बजे तथा रांची आगमन 6.20 बजे होगा। वहीं, ट्रेन संख्या 68141 रांची-लोहरदगा दो जनवरी से अगले आदेश तक प्रतिदिन रांची से चल रही है। रांची से प्रस्थान शाम 6:40 बजे तथा लोहरदगा आगमन 8:10 बजे होगा। ट्रेन संख्या 68142 लोहरदगा-रांची मेमू ट्रेन दो जनवरी से अगले आदेश तक प्रतिदिन चल रही है। लोहरदगा से प्रस्थान शाम 8:30 बजे तथा रांची आगमन रात 10:50 बजे होगा।

आज से एक और रांची लोहरदगा मेमू ट्रेन

68135 रांची-लोहरदगा मेमू ट्रेन तीन जनवरी से अगले आदेश तक प्रतिदिन रांची से चलेगी। रांची से प्रस्थान 4.55 बजे तथा लोहरदगा आगमन 06.20 बजे होगा। ट्रेन संख्या 68136 लोहरदगा-रांची मेमो ट्रेन तीन जनवरी से लोहरदगा से चलेगी। लोहरदगा से प्रस्थान 06.40 बजे तथा रांची आगमन 08.10 बजे होगा।

08085 खड़गपुर-रांची मेमू ट्रेन।

02 जनवरी से शुरू हुई।

4.40 बजे सुबह खड़गपुर से चलेगी।

12.35 बजे दोपहर रांची पहुंचेगी।

08086 रांची-खड़गपुर मेमो ट्रेन

04 जनवरी से शुरू होगी।

3.40 बजे सुबह खुलेगी।

10.55 बजे सुबह पहुंचेगी।

58659 हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन

02 जनवरी से प्रतिदिन शुरू हुई।

5:05 बजे शाम को खुलेगी।

11.5 बजे सुबह राउरकेला पहुंचेगी।

58660 राउरकेला-हटिया पैसेंजर ट्रेन

4.40 बजे सुबह खुलेगी

9.15 बजे हटिया पहुंचेगी

68041 आद्रा-बरकाकाना मेमू ट्रेन(रविवार छोड़कर)।

02 जनवरी से शुरू हुई।

4.45 बजे सुबह आद्रा से खुलेगी।

9.45 बजे सुबह बरकाकाना पहुंचेगी।

68042 बरकाकाना आद्रा मेमू ट्रेन

2.45 बजे सुबह खुलेगी।

7.15 बजे शाम आद्रा पहुंचेगी