आई फॉलोअप स्लग: नगड़ी में 3 नवंबर को मिली थी कोकर के अभिषेक उर्फ टिंकू की जली हुई लाश -पेट्रोल पंप के जरिए आरोपियों तक पहुंची पुलिस, तीन अरेस्ट -मास्टरमाइंड मनीष ओझा पहले से जेल में, पुराने विवाद में हुई थी हत्या ranchi@inext.co.in RANCHI(30 Nov): नगड़ी थाना क्षेत्र में फ् नवंबर को एक शख्स की जली हुई लाश मिली थी। शव की शिनाख्त शिवशक्ति नगर कोकर सदर थाना क्षेत्र निवासी अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू के रूप में हुई थी। मामले में पुलिस जहां से पेट्रोल खरीदा गया था, वहां से छानबीन करते हुए गुरुवार को तीन आरोपियों को दबोचने में सफल हुई। इनमें एक नीरज मृतक अभिषेक सिंह उर्फ टिंकू का दोस्त बताया जाता है, जबकि इस मर्डर का मास्टरमाइंड मनीष ओझा पहले ही जेल भेजा जा चुका है। वहीं, अन्य आरोपियों में गोविंद व सन्नी कुमार शामिल हैं। पकड़े गए आरोपियों ने मर्डर में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है। क्या है मामला मामले में डीएसपी-ख् विजय कुमार सिंह ने बताया कि मनीष ओझा नामक शख्स ने किसी विवाद के बाद अभिषेक पर पहले ही गोली चलाई थी। इसमें अभिषेक बाल-बाल बच गया था। इसके बाद से मनीष, अभिषेक पर समझौता करने का दबाव बना रहा था। लेकिन, अभिषेक इसके लिए तैयार नहीं था। ऐसे में मनीष ने अभिषेक को रास्ते से हटाने का प्लान बना लिया और उसी के दोस्त नीरज से मुलाकात की। इसके बाद नीरज कुमार, गोविंद कुमार और सन्नी कुमार ने मिलकर अभिषेक को उसके घर से पार्टी के बहाने बुलाया और हत्या कर दी। इसके बाद शव को पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी। नीरज दो बार जा चुका है जेल इस मामले में पुलिस मास्टरमाइंड मनीष ओझा को पहले ही अरेस्ट कर जेल भेज चुकी है। मृतक की गायब बाइक भी बरामद कर ली गई है। आरोपियों ने घटना में एक कार का इस्तेमाल किया था, इसे भी जब्त किया गया है। पुलिस के अनुसार, नीरज और गोविंद का पहले से अपराधिक इतिहास रहा है। नीरज एक अन्य मामले में दो बार जेल जा चुका है।