रांची (ब्यूरो) । फेडरेशन चैंबर के फिल्म, कला एवं संस्कृति उप समिति और मेरी आवाज मेरी पहचान के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को चैंबर भवन में संगीतमय होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शामिल होनेवाले सभी अतिथियों को चैंबर की प्रवक्ता ज्योति कुमारी ने अंगवस्त्र और चिप्स-चॉकलेट की माला पहनाकर स्वागत किया। मौके पर चैंबर अध्यक्ष किशोर मंत्री ने राज्य के सभी व्यापारियों, उद्यमियों और प्रोफेशनल्स को रंगोत्सव पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर उपस्थित कवियित्री ने अपने काव्य से लोगों का मनोरंजन किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर चैंबर उपाध्यक्ष आदित्य मल्होत्रा, अमित शर्मा, महासचिव डॉ अभिषेक रामाधीन, सह सचिव शैलेष अग्रवाल, कोषाध्यक्ष सुनिल केडिया, रामगढ के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अमित साहू, प्रवक्ता ज्योति कुमारी, कार्यकारिणी सदस्य परेश गट्टानी, रोहित अग्रवाल, राहुल साबू, नवीन अग्रवाल, उप समिति चेयरमेन आनंद जालान, राजीव प्रकाश चौधरी, पूर्व अध्यक्ष पवन शर्मा, सदस्य विवेक अग्रवाल, संजय अखौरी, कवयित्री संगीता कुजारा टॉक, सुधा पटनायक, प्रिया बुधिया, कवीता होरो, मीना बंधन, राजीव थेपडा, देवेश खान, आरजीटीए के अध्यक्ष संजय जैन, सुनिल सिंह चौहान, रांची चैंबर पंडरा के अध्यक्ष संजय माहुरी, शंभू गुप्ता सहित सैकडों व्यवसायी उपस्थित थे।

प्रणामी का होली मिलन

राज श्यामाजी महाराज एवं संत शिरोमणी श्री श्री 1008 स्वामी सदानंदजी महाराज के आशीर्वाद से प्रणामी समाज की महिला मंडल सदस्यों ने जमकर होली का आनंद उठाया। मौका था संस्था की ओर से आयोजित होली मिलन महोत्सव का। कार्यक्रम का आयोजन मारवाड़ी भवन में किया गया, जिसमें संस्था के सदस्यों ने खूब मस्ती की। होली के गीत और भगवान श्री कृष्ण के भजनों पर भक्त पूरे दिन झूमते रहे। होली मिलन समारोह में विशेष रूप से संस्था के सह-संरक्षक बसंत कुमार गौतम अध्यक्ष, डुंगरमल अग्रवाल, उपाध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल, सचिव मनोज कुमार चौधरी, ओम प्रकाश सरावगी समेत अन्य सदस्य शामिल हुए।