रांची (ब्यूरो) । रोटरी क्लब ऑफ रांची ने रोटरी हॉल में सहेली सेंटर के तत्वावधान में महिला प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं एवं लड़कियों के लिए सिलाई, ब्यूटिशियन एवं आत्मरक्षा का कोर्स शुरू किया गया। कोर्स का उद्घाटन क्लब के वरिष्ठतम पूर्व अध्यक्ष भंडारीलाल ने फीता काट कर किया। ये कोर्स मात्र 100 रुपए की टोकन फ़ीस पर दी जा रही है। सहेली सेंटर की कमिटी चेयरमैन रश्मि अग्रवाल ने बताया की अभी ये कोर्स दो माह के लिये शुरू कि गई है और इसका मुख्य उद्देश्य महिलाओं को सिलाई एवं कॉस्मेटोलॉजी का मुख्य आधार समझाना है ताकि वो इस क्षेत्र में आगे बढ़ कर आत्मनिर्भर हो सके।

सेल्फ डिफेंस के गुर भी

साथ ही आत्मरक्षा के गुर भी सिखाया जा रहा। अभी तक कुल 40 महिलाओं का कोर्स के लिए रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इससे पहले रोटरी ने पिछले दो साल में कऱीब 150 महिलायें लड़कियों को आत्मनिर्भर बनाने का काम किया है। इसमें कई महिलाएं अभी जॉब कर रही है और कई महिलाएं ख़ुद का काम शुरू कर अपने परिवार का भरण पोषण कर रही। सभी महिलाएं वास्तविक रूप में आत्मनिर्भर हो गई। रोटरी के अध्यक्ष डॉ विनय ढानढनिया ने बताया कि जो महिला कोर्स सफलता पूर्वक पूर्ण करेंगी उन्हें रोटरी की से एक सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा जिसकी अपनी एक महत्ता है। दो माह के उपरांत इसमें अन्य प्रशिक्षण को जोड़ कर निरंतर रूप में प्रशिक्षण दी जाएगी। इसमे क्लब के अध्यक्ष डॉ विनय ढानढनिया के अलावा पूर्व अध्यक्ष रेखा सिंह, आदित्य मल्होत्रा, भण्डारी लाल, रश्मि अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, क्लब के सचिव ललित त्रिपाठी, अमित अग्रवाल, प्रशिक्षक शिल्पी पोद्दार एवं विनीता की मुख्य भूमिका मिल रही है।