-15 दिसंबर को बिरसा जू में शेरनी ने दिया है एक शावक को जन्म

-सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से टूरिस्ट को दिखाई जाएगी शेरनी व शावक की एक्टिविटी

mayank.rajput@inext.co.in

RANCHI (29 Dec): ओरमांझी स्थित भगवान बिरसा मुंडा जू में नन्हे शावक का जन्म हुआ है। क्भ् दिसंबर को जू में शेरनी ने एक बच्चे को जन्म दिया है। लेकिन अभी तक शेरनी अपने बच्चे के पास किसी को फटकने नहीं दे रही है। आम लोग शेरनी के बच्चे का दीदार अभी तक नहीं कर पाए हैं। हालांकि जू प्रशासन द्वारा शेरनी मां और उसके बच्चे का दीदार आम लोगों को कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है। शुक्रवार से सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से मां और बच्चे की जुगलबंदी को ऑन स्क्रीन दिखाने की तैयारी है।

शावक के साथ शेरनी को देखिए

डायरेक्टर बताते हैं कि शेरनी के पास अभी कोई नहीं जा पा रहा है। इसलिए वहां लगे सीसी टीवी कैमरा के माध्यम से हमलोग जू आने वाले पर्यटकों को ऑन स्क्रीन दिखाएंगे। ऑन स्क्रीन दिखाया जाएगा कि शेरनी अपने बच्चे का देखभाल कैसे करती है। बच्चे को दूध कैसे पिलाती है। यही खुद में रोमांचकारी अनुभव होगा।

मेल या फिमेल िक्लयर नहीं

बिरसा मूंडा जू के डायरेक्टर अशोक कुमार बताते हैं कि शेरनी के पास अभी कोई नहीं जा पा रहा है। इसलिए हमलोग को यह पता नहीं चल पा रहा है कि बच्चा मेल है या फिमेल। इसलिए अभी तक नाम नहीं रखा गया है। हमलोग अभी कोशिश कर रहे हैं कि किसी तरह यह पता चल जाए कि बच्चा मेल है या फिमेल। फिलहाल जू में एक शेर और दो शेरनी हैं।

.बाॅक्स।

इस्टर्न इंडिया का सबसे बड़ा एक्वेरियम तैयार

बिरसा मुंडा जू घूमने आने वाले लोगों के लिए बहुत कुछ खास होने वाला है। डायरेक्टर अशोक कुमार बताते हैं कि जू में इस्टर्न इंडिया का सबसे बड़ा एक्वेरियम बनकर लगभग तैयार हो गया है। एक से दो महीने में यह शुरू हो जाएगा। इसमें मछलियों की सभी प्रजाति रखी जाएंगी, जहां लोग मछलियों पर रिसर्च भी कर सकते हैं। इस एक्वेरियम में मछलियां किस तरह से रहती हैं। उनकी क्या एक्टिविटी होती है, हर चीज दिखाई जाएगी।

दो एकड़ में बनेगा बटर फ्लाई पार्क

जू आने वाले लोगों को अगले साल से और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा। जू के अंदर दो एकड़ क्षेत्र में बटर फ्लाई पार्क बनाया जाएगा। डायरेक्टर अशोक कुमार बताते हैं कि इधर आसपास के कई राज्यों में बटर फ्लाई पार्क नहीं है। रांची के जू में यह बनाया जा रहा है। अभी इसका सारा डिटेल्स तैयार हो रहा है। कंसल्टेंट के लिए टेंडर भी जारी कर दिया गया है। जल्द ही इसके काम की तैयारी शुरू कर दी जाएगी।

रोज पहुंच रहे भ्000 टूरिस्ट

बिरसा मूंडा जू में सबसे अधिक पर्यटक नए साल में घूमने आते हैं। इन दिनों हर दिन करीब पांच हजार से अधिक पर्यटक घूमने पहुंच रहे हैं। इसमें स्कूल के बच्चों की संख्या सबसे अधिक है। आने वाले दिनों में इनकी संख्या बढ़ने वाली है।

वर्जन

जू में क्भ् दिसंबर को एक शेरनी ने बच्चे को जन्म दिया है। अभी शेरनी किसी को अपने पास फटकने नहीं दे रही है। इसलिए हमलोग सीसी टीवी के माध्यम से स्क्रीन पर लोगों को दिखाएंगे कि कैसे शेरनी अपने बच्चे का देखभाल करती है। मंगलवार से पर्यटकों को यह सुविधा मिलेगी।

-अशोक कुमार, डायरेक्टर, बिरसा मूंडा जू