रांची : टोक्यो ओ¨लपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। इसमें रांची रेल मंडल की खिलाड़ी निक्की प्रधान और सलीमा टेटे ने भी बेहतरीन खेल का न•ारा पेश किया था। इस उपलब्धि पर रेलवे ने निक्की प्रधान को चीफ यार्ड मास्टर, हटिया से प्रमोशन देते हुए रांची रेल मंडल के स्पो‌र्ट्स का ओएसडी (गजेटेड ऑफिसर) बनाया है। वहीं सलीमा टेटे को भी प्रमोशन दिया जाएगा, जो प्रक्रियाधीन है। बताया जा रहा है कि प्रमोशन मिलने के पहले जो ट्रे¨नग की प्रक्रिया रहती है फिलहाल इससे सलीमा टेटे को मुक्त कर दिया जाएगा क्योंकि वर्ष 2019 में ही रेलवे में उन्होंने अपना योगदान दिया था। फिलहाल इस संबंध में नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है।

2012 से रेलवे में

निक्की प्रधान 13 मार्च 2012 से रांची रेल मंडल के परिचालन विभाग में कार्यरत हैं। इन्होंने अंडर-17 एशिया कप 2011, अंडर 21 एशिया कप 2012, रियो ओलंपिक 2016, एशिया कप 2017, एशियन गेम 2018 एवं टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व किया है ।

सलीमा 2019 से

सलीमा टेटे ने 6 नवंबर 2019 को रेलवे में योगदान दिया। रांची रेल मंडल के वाणिज्य विभाग में टिकट निरीक्षक के रूप में कार्यरत हैं। इन्होंने सातवीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल वीमेन हॉकी चैंपियनशिप 2017, आठवीं हॉकी इंडिया जूनियर नेशनल वीमेन हॉकी चैंपियनशिप 2018, यूथ ओलंपिक 2019, अंडर 23 छठा राष्ट्रीय आमंत्रण टूर्नामेंट 2018 एवं टोक्यो ओलंपिक 2020 में शामिल रही हैं। उल्लेखनीय है कि टोक्यो ओलंपिक से शामिल होने के बाद रांची रेल मंडल द्वारा सम्मानित किया गया था। मंडल के डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने दोनों खिलाडि़यों को सम्मानित किया था।