--पलामू पुलिस के हत्थे चढ़े सभी, हथियार बरामद

मेदिनीनगर : पलामू जिला पुलिस ने कुख्यात अपराधी सुजीत सिन्हा गिरोह के नौ सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को इनके पास 315 बोर के पांच पिस्तौल व पांच ¨जदा कारतूस मिले हैं। पुलिस इनसे गहन पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार अपराधियों में चार नाबालिग छात्र बताए गए हैं। इन के नामों की घोषणा पुलिस ने नहीं की है। गिरफ्तार अपराधियों में पाटन थाना क्षेत्र के रबदी गांव निवासी टनटन उपाध्याय, सदर प्रखंड के दक्षिणी बारालोटा निवासी अविनाश शर्मा, बड़का गांव निवासी रोशन तिवारी, शहर थाना क्षेत्र के कुंजडा पट्टी मोहल्ला निवासी निक्कू विश्वकर्मा व जनकपुरी क्षेत्र निवासी सूरज सिंह समेत चार नाबालिगों का नाम शामिल है। इस कांड में और कई अभियुक्तों की गिरफ्तारी होनी अभी बाकी है। पुलिस उनके लिए भी सघन अभियान चला रही है।

जेल से चला रहा गिरोह

पुलिस की इस सफलता के बाबत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत महथा ने शहर थाना में संवाददाताओं को विस्तार से जानकारी दी। बताया कि मेदिनीनगर सेंट्रल जेल में बंद अपराधी सुजीत सिन्हा का सक्रिय सदस्य टनटन उपाध्याय शहर थाना कांड संख्या 619-15 आ‌र्म्स एक्ट में वांच्छित अपराधी था। इसे 21 दिसंबर की रात गिरफ्तार किया गया। एसपी ने बताया कि पूछताछ में उसने जानकारी दी की जेल में बंद अपराधी सुजीत सिन्हा व प्रदीप तिवारी जेल के अंदर से ही गिरोह का संचालन कर रहे हैं।

यूथ को गैंग में जगह

अपने ग्रुप में नए-नए युवा लड़कों को शामिल किया जा रहा है। इसमें कॉलेज में पढ़ने वाले छात्रों को शामिल किया जा रहा हैं। टूनटून ने उन्हें बताया कि आज से करीब एक-डेढ़ महीना पहले सुजीत सिन्हा गढ़वा मझिआंव थाना क्षेत्र निवासी आ‌र्म्स सप्लायर साबिर आलम से आठ देसी पिस्तौल व गोली मंगाकर उसके पैतृक घर रबदी भेजवाया था। उसे बोला कि यह हथियार बड़का गांव के रोशन तिवारी को देना है। रोशन तिवारी हाल ही में आनंद दुबे हत्याकांड मामले में जेल से छूटा है। वह हथियार एवं गोली मंगवा लेगा। इसे गिरोह में शामिल 4 नाबालिग लड़कों के पास भेजना है। सुजीत सिन्हा व प्रदीप तिवारी के कहने पर दो हथियार व गोली चैनपुर-शाहपुर क्षेत्र के दो नाबालिग लड़कों को दिया। रोशन तिवारी अपने पास तीन हथियार रख लिया। उन्होंने बताया कि टंडन उपाध्याय की निशानदेही पर ही पुलिस ने 22 दिसंबर की मध्यरात्रि से सुबह तक छापेमारी की। इस क्रम में उनके पास से एक-एक देसी पिस्तौल व गोली बरामद हुआ।

रोशन तिवारी अरेस्ट

इधर सदर थाना क्षेत्र के बड़का गांव में भी छापेमारी की गई। इसमें रोशन तिवारी को गिरफ्तार किया गया है। उसके पास से दो देसी पिस्तौल व एक गोली बरामद हुई है। शहर थाना क्षेत्र से भी हथियार व गोली बरामद हुआ। इस संबंध में शहर थाना कांड संख्या 322,16 आ‌र्म्स एक्ट में अंकित किया गया है। एसपी महथा ने कहा कि इस घटना में शामिल कुख्यात अपराधियों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी। पकड़ गए चार नाबालिग छात्रों सुधारने का पुलिस एक मौका देगी। मौके पर डीएसपी प्रभात रंजन बरवार इंस्पेक्टर जेपी सिंह, शहर थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय, सदर थाना प्रभारी राणा जंगबहादुर सिंह आदि उपस्थित थे।

पुरस्कृत होंगे पुलिस अधिकारी व जवान: एसपी

पलामू के एसपी इंद्रजी महथा ने कहा कि गिरफ्तारी व हथियार बरामदगी में शामिल पुलिसकर्मी टीम को नए साल में पुरस्कृत किया जाएगा। इसमें शहर थाना प्रभारी संजय कुमार मालवीय, सदर थाना प्रभारी राणा जंगबहादुर सिंह,पुलिस अवर निरीक्षक गणेश चौधरी, अभय कुमार त्रिपाठी, भूपेंद्र कुमार सिंह, टीओपी वन के प्रभारी मंतुष्ट महतो ,उपेंद्र राय, महेंद्र प्रसाद, संदेश पाल, सत्येंद्र यादव, राकेश कुमार सिंह, चंद्र प्रकाश शुक्ला, आरिफ आलम, पंडित कौतुक, अमरनाथ यादव, अजीत कुमार, चंदन कुमार, मुकेश कुमार ठाकुर, मुकेश कुमार सिंह, तिलेश्वर महतो, राकेश कुमार सिंह, गौतम कुमार साहू, मनोज यादव व धीरेंद्र कुमार शामिल है।

एसपी ने अभिभावकों से की अपील

एसपी इंद्रजीत महथा ने शहर के तमाम अभिभावकों को आगाह किया कि वे अपने बच्चों पर निगरानी रखें। बच्चे नाबालिग हरकतों के कारण बड़े अपराधी गिरोह से जुड़ रहे हैं। पिस्तौल को एक खिलौने की तरह समझकर रख रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगली बार से उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।