रांची (ब्यूरो) । डोरण्डा कॉलेज, रांची की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर इस वर्ष का थीम प्लानेट वर्सेज प्लास्टिक विषय पर संगोष्ठी सह युवा संवाद कार्यक्रम प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य डॉ राजकुमार शर्मा ने कहा कि पृथ्वी का संरक्षण एवं संवर्धन करना सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों से लगातार छेड़छाड़ करने से पृथ्वी के साथ ही साथ मानव जीवन भी संकट से जूझ रहा है। उन्होंने कहा कि विकास जरूरी है लेकिन विकास के इस दौड में पर्यावरण को असन्तुलित नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित युवाओं से जल, जंगल, जमीन के संरक्षण हेतु सकारात्मक पहल करने की अपील की।

गंभीर चुनौती है

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता आरयू के एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक डॉ ब्रजेश कुमार ने कहा कि जलवायु परिवर्तन पूरी दुनिया के लिए गंभीर चुनौती है.उन्होंने कहा आज सभी को संकल्प करना चाहिए कि प्रत्येक शुभ कार्यों में एक - एक पौधा लगाकर उसका संरक्षण करेंगे.उन्होंने कहा कि प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने में सभी को महत्वपूर्ण योगदान देने की आवश्यकता है। कार्यक्रम को बी एड विभाग के डॉ सीमा सिंह, डॉ मनोज कुमार ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ एमलीन केरकेट्टा ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ कंचन मुंडा ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में डोरण्डा कॉलेज के एन एस एस के टीम लीडर्स क्रमश: अमन, संकल्प, शशांक, गोलू, कंचन, खुशी, खुशबू आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में पृथ्वी संरक्षण पर कॉलेज के प्राचार्य द्वारा शपथ भी कराया गया। सादर डॉ ब्रजेश कुमार, कार्यक्रम समन्वयक, राष्ट्रीय सेवा योजना, रांची विश्वविद्यालय, राँची।