--246 मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव, हॉस्पिटल से मिली छुट्टी

--राज्य भर 927 लोगों ने दी कोरोना को मात, 955 नए मरीज

एक्टिव केस - 9527

अब तक स्वस्थ - 18372

कोरोना के कुल मामले - 28196

मौत - 297

रांची में कोरोना के नए मामले एक बार फिर तेजी से बढ़े हैं। शुक्त्रवार को 180 नए मरीजों की पहचान हुई। वहीं चार लोगों की मौत भी हुई। हालांकि अच्छी बात यह रही कि रांची जिले से 246 लोगों ने कोरोना को मात भी दी। सभी को कोविड हॉस्पिटल्स से छुट्टी मिल गई। शुक्त्रवार को 180 नए केसेज मिलने और 246 लोगों को स्वस्थ होने के बाद अब रांची में 2519 एक्टिव केसेज बचे हैं। शुक्त्रवार को रांची के मोरहाबादी, डोरंडा, हटिया, बरियातू और कांटाटोली इलाकों से नए मरीज मिले। पूरे राज्य से शुक्त्रवार को 955 नए मरीज मिले, वहीं 927 ने कोरोना को मात दी। इस बीच छह लोगों की मौत भी हुई।

रिम्स में दो की मौत

शुक्त्रवार को रिम्स में इलाजरत दो मरीजों की मौत हो गई। इनमें एक 54 वर्षीय मरीज रांची के हेहल निवासी थे, तो दूसरे 50 वर्षीय मरीज गिरिडीह निवासी थे। इसी तरह, जमशेदपुर के टीएमएच में भी एक महिला मरीज की मौत इलाज के क्त्रम में हो गई। नए संक्त्रमित की पहचान होने तथा पुराने मरीजों के स्वस्थ होने के बाद राज्य में सक्त्रिय मरीजों की संख्या 9527 हो गई है। वहीं, कोरोना के कुल मामले बढ़कर 28196 हो गए हैं। हालांकि इनमें 18372 मरीज स्वस्थ हो गए हैं। राज्य में अबतक 297 कोरोना संक्त्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है।

यहां से मिले इतने मरीज

झारखण्ड में शुक्त्रवार की रात जारी हुई रिपोर्ट के अनुसार 955 कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई, जिसमें रांची से 180, बोकारो से 106, चतरा से 5, देवघर से 30, धनबाद से 241, दुमका से 9, पूर्वी सिंहभूम से 96, गढ़वा से 15, गिरिडीह से 16, गोड्डा से 9, गुमला से 5, हजारीबाग से 13, जामताड़ा से 19, खूंटी से 7, कोडरमा से 5, लातेहार से 40, लोहरदगा से 15, पाकुड़ से 15, पलामू से 11, रामगढ़ से 37, सहिबगंज से 6, सरायकेला से 16, सिमडेगा से 12, पश्चिमी सिंहभूम से 47 मरीज शामिल हैं।