RANCHI : जेवियर इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल सर्विसेज (एक्सआईएसएस) का एनुअल कल्चरल फेस्ट 'पनाश' थर्सडे से शुरू हो गया। दो दिनों तक चलनेवाले इस फेस्ट को मेमोरेबल बनाने के लिए एक्सआईएसएस के स्टूडेंट्स अलग-अलग तरह के कई टेक्निकल और कल्चरल प्रोग्राम ऑर्गनाइज कर रहे हैं। थर्सडे को इस इवेंट की शुरुआत मैराथन दौड़ के साथ हुई। इसके अलावा पूरे दिन तक कई कल्चरल इवेंट्स भी हुए, जिनमें स्टूडेंट्स, स्टाफ्स और फैकल्टी मेंबर्स शामिल हुए।

स्पेशल रंगोली ने भी लुभाया

पनाश में स्टूडेंट्स द्वारा रंगोली कॉम्पटीशन भी ऑर्गनाइज किया गया। इसमें सभी स्टूडेंट्स द्वारा डिफरेंट थीम पर रंगोली बनाई गई। स्टूडेंट्स अपनी-अपनी पसंद के अनुसार थीम करके रंगोली बनाई। इस कॉम्पटीशन में उनके लिए टाइम भी फिक्स्ड था। उनको एक घंटे में रंगोली कम्प्लीट करनी थी।

कोलाज कॉम्पटीश्ान भी हुआ

पनाश में स्टूडेंट्स द्वारा कोलाज कॉम्पटीशन भी ऑर्गनाइज किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने प्लेन पेपर पर अपनी सोच को दर्शाया। इसमें दो स्टूडेंट्स का ग्रुप, जिसमें सभी ने अलग-अलग थीम पर कोलाज बनाया।

चला डांस का दौर

प्रोग्राम में एक्सआईएसएस के स्टूडेंट्स के लिए डांस कॉम्पटीशन भी हुआ। इसमें स्टूडेंट्स ने सोलो डांस और ग्रुप डांस किया। स्टूडेंट्स के एक ग्रुप साथिया द्वारा वीमेन इंपवारमेंट को डांस के थ्रू दिखाया गया। इस ग्रुप में स्टूडेंट्स ने 'ओ री चिरैइया, नन्ही सी चिडि़या, अंगना में फिर आजा रे.' सॉन्ग के साथ परफॉर्म कर वहां मौजूद लोग इमोशनल हो गए।

रैंप पर दिखा जलवा

इस दौरान स्टूडेंट्स द्वारा फैशन शो भी ऑर्गनाइज किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने रैंप पर चलकर अपने फैशन को लोगों को दिखाया। प्रोग्राम में क्ख् स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया, जिनमें म् ब्वॉयज और म् ग‌र्ल्स शामिल थे। हर स्टूडेंट का डिफरेंट ड्रेस सेंस और पर्सनालिटी को जजेज ने देखा। इस दौरान फैशन शो के विनर्स का भी सेलेक्शन हुआ।

आज भी होंगे कई प्रोग्राम

पनाश के दूसरे दिन फ्राइडे को भी कई प्रोग्राम्स ऑर्गनाइज किए जाएंगे। इसमें पॉलिटीको मेनिया, फेस पेंटिंग, पोट पूर्ट, चाणक्या, नुक्कड़ नाटक, मैक्सिस और लास्ट में रैंप शो होगा।