रांची (ब्यूरो) । प्रदेश कांग्रेस के तीन वरीय नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव, आलोक दुबे और राजेश गुप्ता छोटु ने प्रदेश प्रभारी अविनाश पांडेय और प्रदेश अध्यक्ष की कार्यशैली पर सवाल खडा किए हैं। तीनों नेताओं ने प्रेस वार्ता आयोजित कर उनके काम करने के तरीके को गलत बताया। मौके पर लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि पार्टी के प्रदेश प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष की वजह से पार्टी टूट के कगार पर है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के साथ किये गये अलोकतांत्रिक व्यवहार एवं पीएम मोदी की तानाशाह नीतियों के खिलाफ जय भारत सत्याग्रह पूरे देश के प्रखंडों,गांवों,कस्बों एवं जिलों में आयोजित करना था, लेकिन झारखंड में प्रभारी सत्याग्रह नहीं कर रहे हैं, बल्कि माला पहन रहे हैं।

राहुल को धोखा दे रहे

उन्होंने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी तक को धोखा दे रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अविनाश पाण्डेय एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर कांग्रेस के निलंबित तीनों विधायकों को कोर्ट द्वारा आरोप मुक्त किया गया, लेकिन अविनाश पांडेय ने निलंबन वापस करना तो दूर उनसे मिलना तक मुनासिब नहीं समझा।

वहीं अविनाश पाण्डेय के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार से दुखित विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी के आंसू अविनाश पाण्डेय और राजेश ठाकुर को भारी पड़ेगा।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा अविनाश पाण्डेय का हर निर्णय न सिर्फ विवादित रहा है बल्कि पार्टी में असंतोष बढ़ा है.अभी राज्य में बोर्ड निगम के गठन की बात चल रही है.मैं माननीय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन जी से निवेदन करूंगा कि चयन की प्रक्रिया में गठबंधन दलों के कार्यकर्ताओं के कार्यों मूल्यांकन करके ही निर्णय लिया जाना चाहिए,

मुद्रा मोचन कर रहे हैं

कांग्रेस नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि अविनाश पाण्डेय के गलत फैसले एवं तानाशाही रवैये के कारण पार्टी टूटने के कगार पर है.भाजपा जो आरोप लगा रही है कि अविनाश पाण्डेय मंत्रियों को डराकर मुद्रा मोचन कर रहे हैं उसमें कितनी सच्चाई है यह बात प्रभारी को बतानी चाहिए।