पीएम मोदी ने खूंटी की धरती से किया आह्वान, दुमका में दी मुद्रा की सौगात

RANCHI (2 Oct): प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि पर्यावरण संरक्षण और सौर ऊर्जा के उपयोग में झारखंड पूरी दुनिया को रास्ता दिखा सकता है। कोयले का प्रचुर भंडार होने के बावजूद इस राज्य ने सौर ऊर्जा को अपनाया है, यह अपने आप में एक मिसाल है। मोदी रांची से फ्ख् किलोमीटर दूर खूंटी जिला न्यायालय में शुक्रवार को गांधी जयंती के अवसर पर क्80 मेगावाट क्षमता वाले सोलर एनर्जी पैनल का उद्घाटन करने के बाद विशाल जनसभा को संबोधित कर रहे थे। खूंटी अब देश का पहला ई-कोर्ट बन गया है, जो पूरी तरह सौर ऊर्जा से रौशन होगा। प्रधानमंत्री ने उम्मीद जताई कि बिजली मिलेगी तो कोर्ट से न्याय मिलने की गति भी तेज होगी।

इसे कहते हैं विकास का जज्बा

खूंटी के बाद राज्य की उपराजधानी दुमका पहुंचे प्रधानमंत्री ने मुद्रा योजना सहित चार बड़ी योजनाओं का आगाज किया। दुमका की जनसभा में पीएम ने कहा कि बहुत ही कम समय में व‌र्ल्ड बैंक की ओर से झारखंड को सराहा गया है। व्यापार सुगमता सूचकांक में यह तीसरे स्थान पर आ गया। इससे पहले जहां यह राज्य सबसे निचले ख्9वें पायदान पर था। ये है विकास का जज्बा। मुद्रा योजना की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि पहले बैंकों से गरीबों को कर्ज मिलता था तो उसके लिए घर या कोई और कीमती चीजें गिरवी रखनी पड़ती थी, पर अब ऐसा नहीं होगा। उन्होंने इस बात पर खुशी जाहिर की कि उनकी एक अपील पर फ्क् लाख लोगों ने गैस सब्सिडी छोड़ दी, जिससे क्8 लाख गरीब परिवारों के चूल्हे जल रहे हैं और इसे और आगे बढ़ाने की योजना है।

खूंटी में जोरदार स्वागत

खूंटी में राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू, मुख्यमंत्री रघुवर दास, झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीरेंद्र सिंह ने गुलदस्ता भेंटकर उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री सुदर्शन भगत, सांसद रामटहल चौधरी, कडि़या मुंडा, लक्ष्मण गिलुआ, राज्य के मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा सहित कई भाजपा नेता मंच पर उपस्थित थे।