RANCHI: गुरुवार को दिन के दो बजे से लेकर रात नौ बजे तक शहर की बिजली गुल रही। मेन रोड, सिरम टोली, क्लब रोड सहित अन्य इलाकों में रात क्0 बजे के बाद तक बिजली आपूर्ति बंद रही। सरहुल जुलूस लौटने के बाद ही शहर के तमाम इलाकों में बिजली आपूर्ति सामान्य हुई। सरहुल एवं रामनवमी को लेकर बिजली विभाग ने कंट्रोल रूम बनाया है। बिजली संबंधी शिकायतें 0म्भ्क् ख्ब्90ब्म्7, 0म्भ्क्ख्ब्90ब्म्7 एवं 9ब्फ्क्क्फ्भ्म्8ख् नंबर पर की जा सकती है। रांची अंचल में फ्0 मार्च से लेकर चार अप्रैल तक बिजली आपूर्ति संबंधी शिकायतों को लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके प्रभारी कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार टुडू बनाए गए हैं। यहां बिजली से संबंधित शिकायतें दर्ज कराई जा सकती हैं।

व्हाट्सएप्प पोस्ट पर पुलिस की नजर

रामनवमी पर्व को लेकर पुलिस और भी सतर्क हो गई है। धर्म के नाम पर माहौल खराब करने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी। इसके लिए पुलिस की एक टीम को सोशल मीडिया की पोस्ट पर नजर रखने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। व्हाट्सएप्प ग्रुप से माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्ती बरती जाएगी। माहौल खराब करने वालों को सख्त हिदायत है। पुलिस के अनुसार, व्हाट्स एप पर पोस्ट को लेकर पुलिस काफी गंभीर है। यदि व्हाट्सएप ग्रुप पर कोई सांप्रदायिक भावना से संबंधित पोस्ट होता है, तो उसके लिए ग्रुप एडमिन दोषी माने जाएंगे। एडमिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।