-शबद कीर्तन के बीच साध संगत ने निकाली प्रभात फेरियां

रांची : सिखों के प्रथम गुरु नानक देव के 55वें प्रकाश पर्व पर शहर के विभिन्न मुहल्लों से प्रभात फेरियां निकाली जा रही है। शबद कीर्तन के बीच साध संगत गुरु वाणी सुना रहे हैं। बुधवार को कृष्णानगर कॉलोनी गुरुद्वारा से प्रात: 5.30 बजे प्रभात फेरी निकाली गई। जो बोले सो निहाल सत श्री अकाल के जयकारे के बीच साधकों का जत्था पार्किंग गेट से आर्यापुरी रोड नंबर एक पहुंचा। यहां पर नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने प्रभात फेरी में शामिल साधकों को माला पहनाकर स्वागत किया। उन्होंने साध संगत को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी। कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रकाश पर्व हर्षोल्लासपूर्वक मनाया जाएगा।

जगह-जगह स्वागत

स्वागत करने वालों में पूर्व वार्ड पार्षद सुनीता देवी, बीजेपी युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, नवल गुप्ता, जितेंद्र प्रसाद पहलवान, भोला नाथ गुप्ता, राधेश्याम सिंह, कमलेश शर्मा, दीपक गुप्ता, धर्मेद्र प्रसाद, सुनीता श्रीवास्तव आदि शामिल थे। रातू रोड होते हुए प्रभात फेरी वापस गुरुद्वारा पहुंचकर समाप्त हुई। प्रभात फेरी के स्वागत में श्रद्धालुओं ने अपने-अपने घरों के सामने सड़क की विशेष साफ-सफाई की। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर संगत का स्वागत किया। आतिशबाजी और प्रसाद बांटे गए। कीर्तन मंडली में सुंदर दास मिढ़ा, रमेश पपनेजा, ईशान काठपाल, इंदर मिढ़ा, जीतू काठपाल, सुरजीत मुंजाल आदि शामिल थे।