रांची (ब्यूरो) । ब्रह्माकुमारी संस्थान के तत्वावधान में शिवरात्रि के पूर्व सप्ताह में आयोजित द्वादश ज्योर्तिलिंगम मेले में केन्द्र संचालिका ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन के समक्ष शिव परमात्मा को साक्षी मान अनेक आत्माओं ने ईश्वरीय सेवा में स्वयं को समर्पित किया। सभी ने जन कल्याण के लिए अपने जीवन को समर्पित कर जीवन भर ईश्वरीय मर्यादाओं के साथ आध्यात्मिक मार्ग एवं संयम का पथ पर चलने तथा

आजीवन मानवता की सेवा का संकल्प लिया। ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा वर्तमान समय त्याग तपस्या और नि:स्वार्थ सेवा से सृष्टि में

परिवर्तन की दिशा में किस तरह कार्य किया जा सकता है इसका ज्ञान राजयोग के प्रभाव से हुआ।

नजरिया ही बदल गया

उन्होंने कहा कि इससे जिन्दगी का नजरिया ही बदल गया। अब इस दिशा में अपना जीवन समपित कर मानवता को बुराईयों और कुरीतियों से दुर ले जाना जीवन का संकल्प बन गया है। इस भाव के साथ आत्माओं ने आध्यात्मिकता में अपना जीवन समर्पित किया। ब्रह्माकुमारी निर्मला बहन ने कहा कि इन आत्माओं ने परमात्मा को और परमात्मा ने इन आत्माओं को अपनाया है। अब इनकी जिम्मेवारी स्वयं परमात्मा की है। केवल परमात्मा का परिचय जानना ही नहीं उनके प्रति अर्पित होना ही परमात्मा के कार्य में सहयोगी बनना है।