रविवार को दोपहर दो बजे के बाद मौसम ने लिया यू टर्न

रांची : राजधानी के मौसम में अचानक बड़ा बदलाव देखने को मिला। दोपहर 2 बजे के बाद मौसम ठंडा हो गया। तेज रफ्तार से हवाओं के साथ जमकर बारिश हुई। इसी का नतीजा रहा कि

दोपहर 12 बजे रांची में अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया गया। बारिश के बाद तापमान में भी भारी गिरावट आई। तापमान शाम 7 बजे 29 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग की मानें तो सोमवार को तापमान में और गिरावट होगी।

सब्जियों को नुकसान

बारिश और ओला गिरने के कारण किसानों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ा है। पिछले कई दिनों की बारिश व ओलावृष्टि के कारण किसानों की सब्जियां खेत में ही खराब हो गई हैं। सब्जियों के उत्पादन में कमी से बाजार में तेजी आयी है। आलू व प्याज को छोड़ कर लगभग सभी सब्जियों के भाव बढ़ गये है। रातू में कई स्थानों पर रविवार को जमकर ओलावृष्टि और बारिश हुई। लगभग आधा घंटा तक पड़े ओला ने किसानों की फसलों को बर्बाद कर दिया।

9999