रांची (ब्यूरो) । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद परिषद् ने परिसर चलो अभियान की शुरूआत की। संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से गांव गांव में जाकर कर संगठन द्वारा लोगों को बताने का प्रयास किया जा रहा है। कॉलेज कैम्पस जाने से उन्हें क्या लाभ मिल सकता है, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद झारखंड प्रदेश का कई ग्रामीण जिलों में प्रवास तय हुआ। इसी बीच झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि अग्रवाल को सिल्ली प्रखंड और ओरमाझी प्रखंड प्रभारी नियुक्त किया गया। सिल्ली कॉलज सिल्ली में छात्रों से मिलकर बैठक की गई। किस प्रकार सिल्ली का शिक्षा व्यवस्था को ठीक हो सकती है और छात्रों के अन्य मुद्दों पर चर्चा की गई।

थाना प्रभारी से मिले

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिल्ली के कार्यकर्ताओं ने थाना प्रभारी से भी मुलाकात की और अन्य समस्याओं से आवगत कराया। बैठक में मुख्य रूप से झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य रवि अग्रवाल,

सिल्ली क्षेत्र के विकास कुमार, राहुल मुंडा, रोहित कोहरी, विमल, संजय, अकित, चंदन, निलेश, अमन प्रमाणिक, कमल, अकित नायक, अविनाश और अन्य लोग उपस्थित थे।