रांची (ब्यूरो)। डोरी खींच के राखियो है बाबा को निशान पैदल जा लेनी है के सारे चाले बाबा श्याम के लोकप्रिय भजनों की धुन पर रांची की सड़कों पर लोग खाटू नरेश के कांधे पर ध्वज लहराते हुए चल रहे थे। ढोलक, डफली, गिटार की गूंज से पूरा वातावरण श्याममय हो रहा था, श्रीश्याम मित्र मंडल के 51 वें स्थापना दिवस के पंच दिवसीय अमृत महोत्सव के दूसरे दिन बुधवार को 751 पवित्र ध्वजा की शोभायात्रा निकाली गई।

पवित्र पूजित ध्वजा निशान

शोभायात्रा प्यादा टोली महावीर चौक, गांधी चौक सहित चौक कोतवाली रोड जेजे रोड कार्ड सराय रोड गाड़ी खाना होते हुए हरमू रोड के श्रीश्याम मंदिर पहुंची, जहां सभी भक्तों ने अपनी अपनी मनोकामनाओं के साथ खाटू नरेश को पवित्र पूजित ध्वजा निशान अर्पित किया। सर्वप्रथम मंदिर के सहयोगी अरुण बुधिया ने श्रीहनुमानजी महाराज को ध्वजा निशान अर्पित किया शोभायात्रा में प्रचार वाहन सभी देवी देवताओं के बैनर लेकर भक्तजन चल रहे थे बैंड पार्टी ताशा पार्टी शोभायात्रा की शान बढ़ा रहे थे।

भक्तों को झुमाया

शोभायात्रा में महाराष्ट्र अकोला नांदेड़ गांव से आई रंगोली शोभायात्रा की मुख्य आकर्षण का केंद्र बनी रही। धनबाद के भजन गायक पंकज मोदी पंकज सांवरिया राजस्थान से आए गौरव पारीक कोलकाता के मशहूर गायक संदीप सुल्तानिया ने अपने भजनों से भक्तों को खूब झुमाया। महाराष्ट्र से आई रंगोली बनाने वाले की टीम शोभायात्रा के संपूर्ण भाग के आगे आगे लाखों रंगोली बनाते चल रही थी।

रंगोली का आकर्षण

शहरवासी रंगोली बनता देख भाव विभोर हो रहे थे। जीवंत झांकी सभी का मन मोह रही थी। शोभायात्रा के मुख्य रथ पर खाटू नरेश की झांकी सजाई गई थी। बाबा श्याम का दरबार सजाया गया था। मनभावन श्रृंगार आरती की गई। मुख्य रथ पर मंडल के अध्यक्ष सुरेश सरावगी, महामंत्री विश्वनाथ नारसरिया, सदस्य राजीव रंजन मित्तल, आरती पूजन करवा रहे थे। रथ की जगह जगह आरती की गई। शोभायात्रा के मार्ग में अनेक जगह स्वागत तथा पुष्प वर्षा से की गई। पूरे मार्ग में लगभग 20000 पैकेट प्रसाद का वितरण किया गया। एक सौ से ज्यादा कार्यकर्ता महोत्सव संयोजक व मंडल के मंत्री गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन में शोभायात्रा का संचालन कर रहे थे। शोभायात्रा में गौरव अग्रवाल मोनू, श्रवण, प्रदीप राजगढिय़ा, अनिल, पंकज गाड़ोदिया, रोशन, दिनेश अग्रवाल, कृष्ण शर्मा, विशाल कुमार आदि शामिल थे।