रांची (ब्यूरो)। पर्यटन कला, संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के तत्वावधान में तीन दिवसीय रांची जिला पुरुष-महिला मुख्यमंत्री आमंत्रण फुटबॉल कप प्रतियोगिता बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम मोरहाबादी में सम्पन्न हुई। महिला वर्ग के फाइनल मुकाबले में अनगड़ा प्रखंड संघर्षपूर्ण मैच में ओरमांझी प्रखंड को 1-0 से पराजित कर जिला विजेता बना.अनगड़ा की ओर से एक मात्र गोल सीता कुमारी ने किया। पुरुष वर्ग के फाइनल मुकाबले में बुण्डू प्रखण्ड ने रातू प्रखंड को 3-0 से हराकर जिला विजेता बनने का गौरव प्राप्त हुआ। महिला वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी अनगड़ा की चमनी कुमारी व सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर ओरमांझी प्रखंड की आशा कुमारी को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पुरुष वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रातू प्रखण्ड के रोहित कुमार एंव सर्वश्रेष्ठ गोलकीपर बूण्डू प्रखंड के विक्की नायक को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।
डीआरडीए निदेशक मुख्य अतिथि
समापन समारोह के मुख्य अतिथि निदेशक, डी.आर.डी.ए। के रामवृक्ष महतो, विशिष्ट अतिथि अंतरराष्ट्रीय लॉन बॉल खिलाड़ी दिनेश कुमार महतो ने संयुक्त रूप से विजेता एवं उपविजेता खिलाडिय़ों को मेडल एवं टीम ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। पूरी प्रतियोगिता एवं मंच का संचालन वरीय प्रशिक्षक अजय झा ने किया। स्वागत भाषण इस प्रतियोगिता के आयोजन सचिव सह जिला खेल पदाधिकारी, रांची शिवेंद्र कुमार ने किया। मौके पर विभाग के वरिष्ठ प्रशाखा पदाधिकारी मनोज पासवान, फुटबॉल प्रशिक्षक शाहिद अंसारी, गोपाल तिर्की, कर्म सिंह मुंडा, अनमोल टोप्पो, प्रेम पूर्ति, अख्तर हुसैन, हसन अंसारी, सुनील महली, काली चरण महतो, अनीता तिर्की, अंगद कुमार हंसराज, राजू साहु, रेमण्ड मिंज, बिरसी मुंडू, मुकेश कुमार, दीपक कुमार, प्रदीप राम एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। रेफरी संयोजक सरोज महतो, उप संयोजक मंगल मिंज के निर्देशन में प्रतियोगिता का संचालन दोनों मैदानों में उनके रेफरी द्वारा किया गया।